गुरसरांय (झांसी)। गजब झांसी जिले के गुरसरांय नगर में अपने माता-पिता की बेटियों के रूप में दो बेटियां परिवार में हुई थी यह बेटियां प्रदीप अग्रवाल कोटरा वाले बड़ी बेटी साक्षी अग्रवाल का चयन जहाँ सॉफ्टवेयर इंजीनियर( आईबीएम) बेंगलोर एवं छोटी बेटी प्रिन्सी अग्रवाल प्रोफेसनरी ऑफिसर (पीओं) गवर्नमेंट बैंक ऑफ़ महाराष्ट्रा के पद पर होने पर गुरसरांय नगर व क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इसको लेकर 13 अप्रैल को खुशी का इजहार किया गया। वही श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया,पंडित रामनारायण पस्तोर,श्री राम घोष बछेह,विवेक बरसैया, मनीष सोनी,नरेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल,शैलेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने गुरसरांय की बेटियों द्वारा लगातार जनपद और प्रदेश देश में अपनी प्रतिभा के द्वारा झांसी जिले का नाम गौरांवित किया है। बताते चलें 13 अप्रैल को इस संबंध में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर लाइव प्रसारण कार्यक्रम देकर महिलाओं और आम लोगों से सीधा जनसंवाद किया था इस संबंध में गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि हमेशा झांसी रानी से लेकर झांसी जिले में सभी बेटियों और देवी तुल्य महिला शक्ति मेे रूप में महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रदेश व केंद्र सरकार सक्रिय है।
