गुरसरांय (झांसी)। आज 14 अप्रैल को देश के संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गुरसरांय नगर में ऐतिहासिक शोभायात्रा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। शोभा यात्रा के बाद नगर में रविदास मंदिर क्षेत्र में विशाल गोष्ठी होगी उक्त संबंध में कानून व्यवस्था को लेकर गुरसराय नगर में डिप्टी एसपी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय की देखरेख में गुरसरांय नगर प्रमुख मार्गो से लेकर चौराहे बाजार आदि क्षेत्रों में पुलिस के साथ पैदल गश्त किया गया।
Please follow and like us:
