समथर (झांसी)- समथर थाना में आज थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। उन्होंने थाना प्रांगण में उपस्थित सभी फरियादियों की समस्यायों को ध्यान पूर्वक सुना और जल्द निदान करने का भरोसा दिलाया। थाना समाधान दिवस पर केवल दो प्रार्थना पत्र आये।जिसमें नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी द्वारा वार्ड नंबर 3 में बीजासेन मंदिर से टूटागढ़ा तालाब की ओर पालिका द्वारा नाला खुदाई में सहयोग प्रदान करने के सम्बन्ध में। जिसमें कस्बा इंचार्ज व लेखपाल को समस्या समाधान कराने हेतु भेजा गया। आवेदिका श्री मती जीनातारा बकील ख़ां निवासी ग्राम ग्राम लोहागढ़ ने पारिवारिक वांट में मिले मकान पर विपक्षियों द्वारा कब्जा करने के सम्बन्ध में प्रार्थना दिया।जिसे थाना प्रभारी ने जांच के लिए विभाग सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दिया। उक्त अवसर पर पुलिस स्टाफ, लेखपाल प्रधान, नगरपालिका कर्मचारी व नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
