झांसी – नगरपालिका परिषद समथर में आज कांग्रेस के एन एस यू प्रदेश उपाध्यक्ष भरत व्यास ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संयुक्त में मुहल्ला अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर 1,3,6 के जनवासियों की लंबे समय से जलभराव से जूझ रहे पानी की निकासी न होने की समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद में आज धरना प्रदर्शन किया व नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर जलभराव निकासी न होने की समस्या को शीघ्र समाधान करने के लिए अपील की। वार्ड वासियों ने बताया कि वार्ड नंबर 1 के नाले का निर्माण पूर्ण न होने से जरा सी बरसात में वार्डों में पानी भरा रहता है।दूषित पानी भराव के कारण मच्छरों का प्रकोप अधिक फैल रहा है। जिससे बीमारियां उत्पन्न होने से लोग बीमार हो रहे। वहीं वारिस होने पर तो इतना जलभराव हो जाता है कि सभी का निकलना मुश्किल हो जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा अगर समस्या का समाधान न हुआ तो जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करुंगा।
