गुरसरांय (झांसी)। 8 अप्रैल बुधवार को पीएम श्री स्कूल करगुवां खुर्द बामौर में विदाई समारोह एवं वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया।जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए,बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया,सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण किए गए,समारोह में प्रधानाध्यापक चरण सिंह पटेल ने बच्चों को रोज स्कूल आने के लिए प्रेरित किया,शिक्षक भैया राजा श्रीवास्तव ने पढ़ाई का महत्व समझाया,राहुल प्रजापति ने बच्चों को अनुशासन के बारे में बताया,कार्यक्रम का संचालन अध्यापक ब्रजकिशोर गुप्ता ने किया। इस अवसर पर राजकुमार यादव, मैथिली शरण तिवारी,अवधेश सोनी प्रबंध समिति अध्यक्ष,कमला तिवारी,सौरभ गौर,राजा श्रीवास्तव,राहुल कुमार प्रजापति,कुलदीप राजपूत,आत्माराम,कुलदीप तिवारी,लक्ष्मी देवी,प्रभा,पिंकी देवी,रश्मि आदि मौजूद रहीं।
