गुरसरांय(झाँसी)। विकासखण्ड बामौर के सरसैडा गाँव से इंदी जाने के लिए किसानों व गाँववासियों को बहुत जल्द सड़क उपलब्ध हो जाएगी। 7 अप्रैल मंगलवार को क्षेत्रों के रहने वालों के लिए मंगलकारी काम का विधिवत भूमि पूजन एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने किया। इसके बाद एक विशाल विकास को लेकर आम सभा हुई जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रमा आरपी निरंजन ने कहा मुझे आप सभी गाँव के जनप्रतिनिधियों ने जिताकर जिम्मेदारी सौंपी है। इसको लेकर मेरी जिम्मेदारी बनती है कि में अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास और जनकल्याणकारी काम करूँ और इसके लिए जो भी काम आपने बताये मैंने पूरी जिम्मेदारी से शासन स्तर पर इस संबंध में मांग उठाई। और प्रदेश की योगी सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए भरपूर सहयोग दिया जिसकी बदौलत गाँव में सड़कों से लेकर यात्री प्रतीक्षालय और जगह-जगह गाँव में सीसी सड़कों से लेकर विवाह घर के अलावा समाज के दबे कुचले लोगों के लिए स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जो शासन ने काम किए हैं वह देश की आजादी में वर्तमान कार्यकाल में अपने में नजीर है इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में आरपी निरंजन ने कहा कि बुंदेलखंड में कहावत है की हम अगर सौ रुपये किसी के यहां व्यवहार करते हैं तो दूसरा व्यक्ति इसके बदले दूना व्यवहार करता है मेरा फर्ज है पूरे क्षेत्र में विकास के लिए एक मॉडल रूप में रिकॉर्ड स्थापित कर भाजपा सरकार को और अधिक मजबूती के साथ जन-जन के सहयोग से देख सकूँ। और सरसैडा गांव के लोगों ने सड़को से लेकर आवासों की जो मांग रखी हैं। वह भी जल्द पूरी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि राजेश पटेल ने की। इस दौरान सरसैडा से इंदी तक सड़क बना रही मण्डी परिषद निर्माण के उप निदेशक विजय पाल ने कहा कि यह सड़क पूरी गुणवत्तापूर्ण ढंग से बहुत जल्द जनता की सेवा के लिए उपलब्ध करा दी जावेगी। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए पुष्पेंद्र पटेल भड़ोखर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने विकास के लिए और जनकल्याण के लिए एमएलसी रमा आरपी निरंजन से जो भी मांग रखी उन्होंने उससे दूना हम क्षेत्रवासियों को विकास करके दिखाया है। इसके लिए उनका क्षेत्र की जनता का और भी अधिक जुड़ाव इस हद तक हो गया है कि वह हर जाति धर्म समाज आम खास के परिवार के मुखिया की तरह हो गए है।इस दौरान प्रमुख रूप से प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप टाडा, ग्राम प्रधान सरसैड़ा गीता पिन्टू पटेल,खलक पटेल,दीपक पांचाल,नानक पटेल,जगमोहन पूर्व प्रधान,गोरेलाल पटेल,दिनेश खरे,अखिलेश तिवारी,शत्रुघ्न तिवारी,महेश पप्पू पटेल, रामचरन,रणवीर सिंह पटेल, हाकिम माते,विजय मुखिया,कन्हैया लाल माते,नीतेश कुशवाहा,झग्डू नेता,बुद्ध सिंह प्रजापति,बृचभान अहिरवार, बंटी पांचाल,गुड्डू लंबरदार,रोहित,आलोक लाखन,अशोक,जितेंद्र,राघवेंद्र,मानवेंद्र,कृष्णा पाल,करण पटेल,शिवम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
