कटेरा(झांसी)। कटेरा थाना क्षेत्र के बरौठा जंगल में एक अज्ञात महिला की लाश डली होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालांकि जैसे ही थानाध्यक्ष कटेरा इंस्पेक्टर अमीराम सिंह को जानकारी मिली वह अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ इस सम्बन्ध में खोजबीन और आवश्यक कार्यवाही में जुट गए हैं यहां तक कि उन्होंने आस पास क्षेत्र के अलावा मध्य प्रदेश सीमावर्ती क्षेत्र में अपना खुफिया तंत्र तेज करते हुए स्वयं दिन रात मेहनत करते हुए काम में जुटे हुए हैं ताकि इस अज्ञात महिला के शव के बारे में जानकारी के अलावा विस्तृत जानकारी हासिल हो सके और घटना का पूरी पारदर्शिता से विधिक कार्यवाही करते हुए कानूनी कार्यवाही अम्ल में लाई जाए।
Please follow and like us:
