समथर (झांसी)-आज नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथों पर 47 वां भाजपा स्थापना दिवस मनाय गया। आज नगर समथर पंडोखर मार्ग स्थित डॉ अभय गुप्ता के निजनिवास पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उर्फ राजू पाल की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा 47 वां स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नोमीनेट पार्षद बनाये जाने पर मनोज तिवारी व ओमप्रकाश चंदेल को पुष्प माला पहनाकर बधाई दी। वहीं भाजपा के कुछ वक्ताओं ने संवोधन करते हुए स्थापना दिवस व पं दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवन कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए। उनका राष्ट्र हित के लिए समर्पित अपने देश के प्रति स्नेह, आदि के विषय में बताया। और उनके पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी। उक्त अवसर पर भाजपा व भाजपा के पदाधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह शैली,लालता प्रसाद पांचाल, व भरत राजपूत यशोनंदन शीरोठिया, अवधेश अग्रवाल मनोज तिवारी रामबाबू व्यास,के वी श्रीवास्तव, रमेश व्यास,अभय प्रताप सिंह गुर्जर, ओमप्रकाश मिश्रा, सौरभ उर्फ रामजी व्यास, अल्लू सोनी ओमप्रकाश चंदेल, सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
