झाँसी- समथर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में विगत दिन शनिवार को बेमौसम बारिश ने किसानों पर ऐंसा सितम ढाया कि देखते देखते वारिस व ओलावृष्टि होने के कारण नगर व ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह किसानों की गेहूं चना आदि की फसलों में काफी नुकसान बताया जा रहा है। किसान दिन रात मेहनत करके फसल तैयार करता है और अपने परिवार का भरण पोषण करता है। लेकिन ओलावृष्टि हुए फसल नुकसान को देख काफी मायूस और चिंतित है। सूचना पाते ही किसानों की फसल नुकसान पीड़ा को भांपते हुए गरौंठा विधायक जवाहरलाल राजपूत समथर नगर पहुंचे जहां नगर व ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह खेतों में जाकर ओलावृष्टि से नुकसान हुई किसानों की फसलों को देखा। और प्राकृतिक आपदा से परेशान किसानों से मिले और उनकी समस्यायों को सुना। किसानों ने उन्हें बताया कि वेमौसम वारिस ने ऐंसा कहर ढाया कि देखते देखते ओलावृष्टि से फसल में भारी नुकसान हो गया। अभी भी मौसम में परिवर्तन होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। यदि मौसम का ऐंसा ही रुख रहा तो देखते ही देखते साल भर की मेहनत पर पानी फिर जायेगा।हम किसान भाई खेती पर ही निर्भर हैं दिन रात मेहनत कर फसल तैयार कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। ओलावृष्टि से फसल में काफी नुकसान हो गया है। विधायक ने किसानों की पीड़ा को भांपते हुए उपजिलाधिकारी मोंठ अवनीश कुमार तिवारी से फोन पर फसल नुकसान को लेकर बातचीत की। और खेतों का टू वाइ टू प्लाट सर्वे कर किसानों को शासन द्वारा मुआवजा दिलाये जाने को कहा। वहीं गरौंठा विधायक ने प्राकृतिक आपदा से परेशान और चिंतित किसान भाइयों को सांत्वना देते हुए। शासन द्वारा मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। उक्त अवसर पर गरौंठा विधायक संग सहकारी समिति अध्यक्ष भरत राजपूत,, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उर्फ राजू पाल बुढ़ेराघाट प्रधान सुखसिंह कपिल मुदगिल, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
