गुरसरांय(झांसी)। 28 मार्च शनिवार गुरसरांय-गरौठा मार्ग के चौथे मील पर जब ग्राम लखावती थाना गुरसरांय निवासी कुंदीलाल कुशवाहा पुत्र सिलतिल उम्र 62 वर्ष जब साइकिल से सब्जी बेचकर अपने घर की ओर आ रहा था तो चौथे मील के पास बाइक सवार करैरा जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश निवासी शिवम पुत्र रामकिशुन उम्र 19 वर्ष,मोनू पुत्र प्रीतम उम्र 21 वर्ष ग्राम रमपुरा थाना रक्सा जिला झाँसी जोकि ग्राम नागर रघौली से लौटकर शादी के कार्ड बाँटने तेज गति से जा रहे थे। जहाँ उक्त साइकिल सवार कुंदीलाल कुशवाहा की साइकिल में बाइक की जबरदस्त भिडंत हो गई जिससे मौके पर ही साइकिल सवार व बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। राहगीरो ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस स्वास्थ्य सेवा गुरसरांय को दी। एंबुलेंस मौके पर पहुँची और घटना में घायल तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाई। जहाँ जानकारी मिलने पर तुरंत मौके पर ही डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार भी अस्पताल पहुँच गए। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार व बाइक सवार लोगों का डॉक्टर ओपी राठौर,डॉक्टर रजनीश यादव सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाज किया लेकिन साइकिल सवार कुंदीलाल और बाइक सवार मोनू की हालत गंभीर होने पर उन्हे इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज झाँसी रिफर कर दिया गया।
