गुरसरांय (झांसी)। ब्लॉक बामौर में टीएफआई के आह्वान पर 4 अप्रैल को होने बाले विरोध प्रदर्शन के पूर्व ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 29 अप्रैल को झांसी में होने बाले मंडलीय समीक्षा बैठक में प्रस्तुत होने वाले बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा सभी ब्लॉक कार्यकारिणी की झांसी बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए गए। टेट अनिवार्यता से प्रभावित होने वाले सभी शिक्षकों से संपर्क कर दिल्ली में होने वाली महारैली में सम्मिलित करवाना एवं सभी का रिजर्वेशन/पीएनआर नंबर जिला कार्यकारिणी को उपलब्ध कराने जैसे विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई साथ ही जिला कार्यकारिणी एवं तहसील कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। बैठक में चरण सिंह पटेल, रवि पटेल,आशीष कौशिक,सुरेंद्र नारायण पटेल,अखलेश पटेल,शशांक अमरया,दीपक यादव,सतेंद्र पटेल,दीपक कुमार,राजेश वर्मा,नीतेश पटेल,अनिल सोनी,मनीष गुप्ता,नरेश गुप्ता,विष्णुकांत,अजय सिंह,अजीत सिंह,शालिनी तिवारी,अमित तिवारी,ऋषभ खरे,आशीष निरंजन,धन प्रसाद,शिवकुमार पटेल,संजय सिंह पटेल,बृजेश सोनी,दीपेंद्र पटेल,पुष्पेंद्र कुमार,साकेत मिश्रा,राघवेंद्र पटेल,मेघा द्विवेदी,नेहा गुप्ता,अमृता मिश्रा,अर्चना यादव,नेहा खरे आदि उपस्थित रहे।
