संवाददाता – नीलेश एन.के.डी
कस्बा मोंठ में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर द्वारा आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में देवी चेतन्य की भव्य झांकी एवं गीता प्रवचन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और आध्यात्मिक वातावरण में धर्मलाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान सजीव झांकियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विभिन्न देवी स्वरूपों की आकर्षक प्रस्तुति ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। मंच सज्जा और धार्मिक प्रस्तुतियों ने सभी को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
इस अवसर पर केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने गीता के आध्यात्मिक रहस्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में शांति, सुख और सफलता के लिए आत्मज्ञान तथा सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि गीता का संदेश मनुष्य को कर्मयोग, आत्मचेतना और संयम का मार्ग दिखाता है।
वहीं प्रज्ञा दीदी ने अपने प्रवचन में कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य को आंतरिक शक्ति, धैर्य और मानसिक संतुलन की आवश्यकता है, जो आध्यात्मिक ज्ञान और ध्यान से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी को नियमित रूप से ध्यान और योग अपनाने की प्रेरणा दी।
