गुरसरांय(झांसी)। हसारी सरकार तक एरच गुरसरांय मार्ग से जिला पंचायत झांसी द्वारा सीसी सड़क को गुणवत्तापूर्ण ढंग से बनने को लेकर आज 24 मार्च मंगलवार को जिला पंचायत के अवर अभियंता कुलदीप प्रकाश व अन्य स्टाफ ने आकर मौके पर सड़क की गुणवत्ता को परखा और मौके पर सड़क निर्माण पूरी गुणवत्तापूर्ण ढंग से बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कई जगह इस मार्ग को खोदकर कार्य की गुणवत्ता को भी परखा। इस दौरान जिला पंचायत कार्यालय से ठेकेदार भानु पटेल और जिला पंचायत के सुपरवाइजर रामजीवन आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।
Please follow and like us:
