गुरसरांय (झांसी)। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत के लगातार प्रयास के बाद सरकार ने चकाडोरी धाम हनुमान मंदिर ककरवई,बामौर के पर्यटन विकास विकास के लिए 1 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत हुई. जिसमें 50 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी है. इस क्षेत्र को संवारने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बताया कि चकडोरी धाम हनुमान मंदिर ककरवई,बामौर के पर्यटन विकास के लिए उ०प्र० आवास एवं विकास परिषद् (यू०पी०ए०वी०पी०) द्वारा 101.41 लाख प्रेषित कर दी गई है. बुन्देलखण्ड का समेकित पर्यटन विकास के अन्तर्गत प्राविधानित धनराशि से कई कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति दी गई है. इसमें मल्टीपरपज हॉल निर्माण के लिए 56.57 लाख, सोलर बैकअप सिस्टम के लिए 2.55 लाख, सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए 2.50 लाख, आरसीसी बैंच के लिए 1 लाख, ट्विन डस्टबिन के लिए 23 हजार, इंटर लौकिंग पेवर के लिए 9.31 लाख, सबमर्सिबल बोरिंग 1.42 लाख, ड्रिंकिंग वॉटर फैसिलिटी के लिए 86 हजार समेत अन्य जरूरतों के लिए धनराशि जारी कर दी गई है। विधायक जवाहर राजपूत ने कहा कि इस धनराशि से यहां आकर्षक कार्य किए जाएंगे जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन की नई सम्भावनाओं को बल मिलेगा।
गुरसरांय तालाब के सुंदरीकरण की गति में तेजी लाएं-जवाहरलाल राजपूत
नगर के प्राचीन तालाब के सुंदरीकरण के कार्य को शीघ्रता लाने के लिए क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने तालाब का निरीक्षण कर निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने विधायक कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि तालाब के सुंदरीकरण में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी।इसके लिए उन्होंने संबंधित संस्था एवं कार्य करने वालों को तीव्र गति से कार्य करने को कहा। इसके बाद नगर में डाली गई पेयजल योजना की समीक्षा की और उन्होंने स्पष्ट कहा की गुरसरांय नगर के पूरे क्षेत्र में पर्याप्त पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए इसमें नगर के किसी भी व्यक्ति को पेयजल की समस्या ना हो पाए इसके लिए वह स्वयं नगर के लोगों के साथ बैठकर पेयजल की स्थाई समस्या समाधान के लिए काम कर रहे हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नेहिल सिंघई,केशवेन्द्र सिंह,जितेंद्र कुशवाहा,
नव निर्वाचित पार्षद राकेश पटेल पिपरा,अजय शालू गोस्वामी,देवकरन कुशवाहा,शिवम तिवारी सिमरधा आदि उपस्थित रहे।
