गुरसरांय (झांसी)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद गुरसरांय के लिए पूरे प्रदेश के साथ सरकार द्वारा नामित पांच पार्षदों का भी सही तरीके से चयन न कर पाना अथवा त्रुटी होना सरकार से लेकर संगठन पर कही न कही गैर जिम्मेदारान कार्यशैली देखने को मिली हैं जिसको लेकर पूरे गुरसरांय नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। गुरसरांय नगर पालिका के लिए जो पांच पार्षदों की सूची आई है उसके क्रम संख्या दो पर रमेश चंद्र अग्रवाल पुत्र महेश चंद्र अग्रवाल जिसका पता धनाई अग्रवाल गुरसरांय झांसी लिखा हुआ है गुरसरांय नगर में धनाई अग्रवाल नाम का कोई मोहल्ला या क्षेत्र नहीं है तो दूसरी ओर इस व्यक्ति का नाम का कोई व्यक्ति नहीं है अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि संगठन से लेकर सरकार द्वारा जो यह सूची जारी की गई है उसमें पी0 गुरुप्रसाद प्रमुख सचिव के हस्ताक्षर हैं। इस संबंध में गुरसरांय के मीडिया के लोगों ने जब तहकीकात की की आखिर यह पार्षद महोदय नामित होकर कौन से साहब आए हुए हैं। इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं जहां छिड़ी हुई हैं वहीं कुछ जिम्मेदार लोगों ने बातचीत में बताया कि यह नाम किसी त्रुटि बस गलत आ गया है इससे लगता है क्या नामित पांचों पार्षदों की सूची क्या अब संशोधन होने के लिए जावेगी अथवा क्रमांक दो पर गलत अंकित नामित पार्षद बदल कर आवेगा।
