समथर (झांसी)- चैत्र नवदुर्गा पूजा अर्चना आरंभ। मां के दर्शन को मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। नवदुर्गा प्रारंभ होते ही नगर के श्रद्धालु भक्तों ने जगत परमेश्वरी मां शेरावाली की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर नौ दिन की सेवा आरंभ की।आज सुबह से किले में स्थित शीतला माता मंदिर कामाख्या,सुखदेनी काली मंदिर नगर के आदि मंदिरों में मां के दर्शन के लिए माताओं बहनों एवं श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा रहा। माताओं बहनों एवं श्रद्धालु भक्तों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर नौ दिन की सेवा आरंभ की। वहीं मां के कुछ श्रद्धालु भक्तों ने मंदिरों में व अपने घरों में श्री गणेश कलश स्थापित कर विधि पूर्वक मां की पूजा एवं आरती कर नौ दिन के लिए दुर्गा पाठ,शुदरकांणड, रामायण आदि का पाठ कर मां की नौ दिन की सेवा आरंभ की और नौ दिन का व्रत रखा। वहीं मां के कुछ श्रद्धालु भक्तों ने पं शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण करवाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना करवाई और मां की प्रतिमा को पांडालों में विराजमान कर नौ दिन की सेवा आरंभ की। मां की प्रतिमा को विराजमान करने वाले भक्त मंडल कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से पूजा अर्चना करवाई। और पं शास्त्री द्वारा आरती कर जयकारा लगाया और मां के चरण वंदन कर सेवा आरंभ की। वहीं नगर में कई जगह मां के श्रद्धालु भक्तों द्वारा घरों में दरवार लगाकर मां के जबारों के घट खप्पर वोये गये। दिवालों के श्रद्धालु भक्तों ने ह्रदय भाव से मां के जबारों के घट खप्पर बोये और विधि-विधान से पूजा अर्चना कर नौ दिन की सेवा आरंभ की। कीर्तन मंडल कार्यकर्ताओं ने आरती कर जयकारा लगाया और भजन प्रस्तुत किए। सारा माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिरों में घंटा ताल मंजीरों व मां के जयकारों से सारा नगर गूंज उठा।सुवह से ही मंदिरों में मां को जल चढ़ाने एवं पूजा के लिए माताओं बहनों एवं श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा रहा।
