गुरसरांय (झांसी)। समीपस्थ ग्राम अतरसुवा थाना गुरसरांय जिला झांसी निवासी सूरज राम पटेल पुत्र राम भरोसे ने थाना गुरसरांय में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनके परिवार के जानकी प्रसाद पुत्र रामप्रसाद, संतोष कुमार पुत्र रामप्रसाद, अरविंद पुत्र दशरथ व पाना देवी पत्नी जानकी ने 14 मार्च 2026 को प्रार्थी के घर में घुसकर प्रार्थी के साथ मारपीट कर दी और घर में पत्थर घाले प्रार्थी ने बताया की उक्त व्यक्ति से में मुकदमा जीत गया हूं जिसके चलते उक्त लोग मुकदमा वापस लेने के लिए जबरिया प्रार्थी को मारपीट कर जान से मारने पर आमादा है। प्रार्थी ने थाना गुरसरांय में दिए प्रार्थना पत्र पर कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। गुरसरांय पुलिस ने इस संबंध में तेजी से कार्रवाई व जांच पड़ताल चालू कर दी है।
Please follow and like us:
