बिजली विभाग ने जनता और सरकार को डाला मुसीबत में, सुनने वाला कोई नहीं
गुरसरांय(झांसी)। गजब हुआ रामा रे गजब हुआ रे पूरे देश का उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में भले ही रामराज की झलक पूरे देश में देखने को प्रदर्शित हो रही हो लेकिन सच्चाई कुछ और ही दर्शा रही है और लग रहा है विद्युत विभाग के अधिकारियों के ऊपर उत्तर प्रदेश सरकार का किसी भी प्रकार का नियंत्रण नहीं रह गया है यहां तक की मूलभूत विद्युत व्यवस्था को मजाक बना रखा है भारी बिल स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रतिमाह जमा करने के बाद भी 14 मार्च गरौठा-समथर विधानसभा क्षेत्र का गुरसरांय नगर के लोगों के लिए बहुत बड़ा संकट लेकर आया और नगर के कई सैकड़ो लोगों की कंप्यूटर माध्यम से बिजली बिल जमा होने के बाद भी कंप्यूटर सिस्टम से काट दी गई और इस भीषण गर्मी में बूढ़े, बच्चे,जवान तड़पडा़ रहे हैं यहां तक की रमजान का माह होने के बाद भी लग रहा है विद्युत विभाग ने अव्यवस्था फैलाने का काम किया है। बताते चलें नगर में शनिवार को अचानक बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान हो गए। समस्या को लेकर उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र पहुंचे,लेकिन वहां उपखंड अधिकारी सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले और अधिकांश कमरों में ताले लटके थे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण उनकी बिजली काटी गई है। कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में शून्य राशि दर्शाई जा रही थी,इसके बावजूद स्मार्ट मीटर के जरिए उनकी विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। जब वे अपनी समस्या लेकर उपकेंद्र पहुंचे तो कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था।लोगों ने यह भी बताया कि बिजली बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ताओं को सर्वर काम न करने की बात कहकर वापस भेज दिया गया,जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं।उपभोक्ताओं ने जानकारी दी कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि शनिवार को उपभोक्ताओं की बिजली नहीं काटी जाएगी। इसके बावजूद गुरसरांय नगर के सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली स्मार्ट मीटर के माध्यम से काट दी गई,जिससे विभाग के प्रति भारी नाराजगी है।बिजली कटने के कारण लोगों को शनिवार और रविवार,दो दिन भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना पड़ेगा। उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि अब सोमवार को ही उनकी विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाएगी,जिससे उनके रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित होंगे।विद्युत उपकेंद्र पर परवेश खान,महेश अग्रवाल,अभिषेक पटवा और हरेंद्र रायकवार सहित दर्जनों उपभोक्ता अपनी समस्या को लेकर परेशान दिखे और विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।इस संबंध में उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग संजय कुमार ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं के भुगतान का अपडेट सिस्टम में न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तकनीकी समस्या को जल्द ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। जब इस संबंध में अवर अभियंता दीपक कुमार से दूरभाष पर बात कि तो उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की बिजली एक्सीईएन मऊरानीपुर स्तर से बाधित हुई है। बिजली व्यवस्था को जल्द ही बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
मीडिया ने विधायक को दी जानकारी उन्होंने अधिकारियों से बात करने को कहा
क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत को मीडिया के लोगों ने इस संबंध में जानकारी दी तो उन्होंने बताया की इस संबंध में मुझे अभी जानकारी हुई है और में विद्युत विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में विस्तृत बात करूंगा।
