समथर (झांसी) -नगर समथर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत ने सख्त रूख अपनाया बीते कई दिनों से कस्बे में मेवाती चौराहे से लेकर भैरव जी मंदिर तक का मार्ग जाम का कारण की स्थिति बन रही थी। इस कारण से स्थानीय लोगों एवं रहगीरों व दुकानदारों को काफी परेशानी आ रही थी।लगातार बढ़ती जा रही समस्या को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत ने भारी वाहनों व प्राइवेट बस मालिकों और संचालकों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश जारी किए उन्होंने कहा कि झांसी से समथर आने वाली और समथर से झांसी जाने वाली सभी प्राइवेट बसें व भारी वाहन अब कस्बे के अंदर से नहीं जाएगी सभी बस चालको एवं मालिकों को निर्देश दिए कि उनकी बसें बाई पास मार्ग से ही जाएंगी थाना प्रभारी का निर्देश मिलते ही बस संचालकों ने व्यवस्था का पालन शुरू कर दिया अब समथर से झांसी जाने वाली बसे अधिकांश नगर के पिपरी बस स्टैंड होते हुए सीधे बाई पास मार्ग से होकर झांसी जाएगी इससे कस्बे के मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम में काफी हद तक कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है उनका कहना है यदि इसी तरह व्यवस्था बनी रही तो कस्बे में यातायात सुगम होगा और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी वही पुलिस प्रशासन ने भी सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने को कहा।
