गुरसरांय(झांसी)। 12 मार्च गुरुवार को यात्रा की अगुवाई करते नगर वासी गुरसरांय नगर में 1008 आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पूजन-आरती कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल 1008 आदिनाथ जिनालय में भगवान के पूजन,अभिषेक एवं आदिनाथ विधान के साथ हुआ।इस दौरान आयोजक प्रकाश चंद्र जैन,प्रिंस जैन,मिलाप जैन, बॉबी जैन,विनोद जैन,वंदना जैन,आशारानी, रेखा रानी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया। दोपहर लगभग 1:00 बजे श्रीजी की भव्य शोभायात्रा 1008 आदिनाथ जिनालय मंदिर से सैकड़ों भक्तों के साथ प्रारंभ हुई। शोभायात्रा गुराई बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर होते हुए मुख्य बाजार पहुंची, जहां पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष जगदीश जैन भारतीय जनता एवं मोर्चा के जिला अध्यक्ष नेहिल सिंघई,नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान उर्फ राजू,सनद कुमार जैन, पूर्व चेयरमैन देवेश पालीवाल,सुनील जैन डीकू, दीपक जैन,समीर जैन सहित कई गणमान्य नागरिकों ने आरती कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान प्रसिद्ध नारायण यादव,रमेश मौर्य, डी.के. जैन,रवि जैन,आत्माराम फौजी,युवा मोर्चा के राहुल जैन, प्रभात जैन,कमल कुमार,बॉबी जैन,अरविंद कुमार सिंघई,अंशु जैन,राजू सिंघई,मिलाप चंद्र, अरविंद,कुलदीप सिंघई,नितुल व्यास,काजू नीखरा,राघवेंद्र संगोली,राजू सोनी,अतुल व्यास, पप्पी पटवा,विनोद कुमार जैन, रिंकू जैन,शीलू,सचिन सिंघई, संजय लुहारी,पलस जैन ग्वालियर एवं के. सी जैन स्कूल महावीर जैन स्कूल के समस्त स्टाफ साथ में रहा प्रज्ञा जैन, शिप्रा जैन,अंकिता जैन, पप्पू जैन, भैया जैन,संजय जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भगवान की शोभायात्रा को लेकर नगर में विशेष उत्साह देखा गया। जगह-जगह समाज के महिला एवं पुरुष श्रद्धालु आरती और स्वागत पूजन के लिए खड़े रहे। इसके बाद शोभायात्रा पुराने बस स्टैंड होते हुए के.सी. जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल पहुंची, जहां भगवान का अभिषेक एवं पूजन किया गया। इस अवसर पर राजा जी चौहान, रामनारायण पस्तोर,प्रदीप कोठारी,गोविंद सिंह सिसोदिया, उत्तम जैन,उदय सिंघई,प्रथम जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।अंत में आभार व्यक्त प्रकाश चंद्र जैन व विनोद कुमार जैन नुनार ने किया।
