आज 5, कालिदास मार्ग लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर कुशलक्षेम जाना और होली की शुभकामनाएं दीं तथा नगर के चहुंमुखी विकास को लेकर अत्यंत सार्थक और विस्तृत चर्चा की,भेंट के दौरान नगर की प्रमुख ज्वलंत समस्याओं, अर्बन फ्लड योजना के अंतर्गत नालों के निर्माण,जीर्णोद्धार एवं सफाई,जल निकासी की सुदृढ़ व्यवस्था और प्रमुख बुनियादी ढांचों के सुधार हेतु मा.मुख्यमंत्री जी को लिखित मांग पत्र सौंपे, तथा अवगत कराया कि वर्षाकाल से पूर्व नगर के बड़े नालों का जीर्णोद्धार अत्यंत आवश्यक है ताकि आमजन को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिल सके,नगर में 24 घंटे स्वच्छ पेयजल और आधुनिक सीवरेज सिस्टम (STP) के लिए ‘अमृत 2.0’ योजना के अंतर्गत विस्तृत डीपीआर (DPR) पर चर्चा हुई, ताकि भविष्य में जल-निकासी की समस्या का जड़ से समाधान हो सके,नगर की प्रमुख सड़कों को ‘सेफ और स्मार्ट’ बनाने के लिए CM-GRIDS योजना के तहत बजट की मांग की गई, जिससे सड़कों के साथ-साथ फुटपाथ और हरियाली का विकास सुनिश्चित हो सके,”मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना” के माध्यम से नगर के नए विकसित क्षेत्रों में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करने और अधूरे पड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग रखी गई,नगर को जलभराव से मुक्त करने के लिए एक ‘एकीकृत ड्रेनेज मास्टर प्लान’ के निर्माण और बड़े नालों के पक्कीकरण हेतु विशेष वित्तीय सहायता पर मुख्यमंत्री जी ने सकारात्मक रुख दिखाया,साथ ही ब्लॉक प्रमुख बंगरा इंजी.भारती आर्य ने मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक बंगरा के लगभग 40 असिंचित गांवों के किसानों की गंभीर समस्या को देखते हुए सिंचाई हेतु सुखनई नदी पर पठगुवाँ बाँध बनाने की मांग रखी गई,माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी विषयों को अत्यंत गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए नगर के विकास हेतु अधिकतम धनराशि आवंटित करने का पूर्ण आश्वासन दिया,मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरों के आधुनिकिकरण और जन-सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और बजट की कोई कमी नहीं है,
माननीय मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन और सहयोग नगर के कायाकल्प में मील का पत्थर साबित होगा। प्रदेश सरकार द्वारा मिलने वाली विशेष ग्रांट से नगर में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
