गुरसरांय (झांसी)। 8 मार्च रविवार को सौनकिया मैथ क्लासेस में विदाई समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोचिंग के डायरेक्टर आशानंद सौनकिया ने दीप प्रज्वलित और मां सरस्वती की चरण वंदना करते हुए किया इसके बाद उन्होंने छात्रों को संबोधन किया। आठवीं और नौवीं के छात्र गोपाल यादव,संस्कार यादव,अनन्या अग्रवाल,आरुष सोनी, डोली अग्रवाल,मानसी यादव,नैंसी यादव,अपर्णा यादव,लावण्या पस्तोर ने विदाई भाषण और कार्यक्रम प्रस्तुत किया।विदाई समारोह में प्रवीण मिश्रा को मिस्टर फेयरवेल और मृणाली श्रीवास्तव को मिस फेयरवेल चुना गया। कक्षा नवमी और दसवीं के गणित और विज्ञान के 80 मार्क्स के पेपर में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले प्रथम 10 छात्रों को भी शील्ड और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। दसवीं की अक्षरा रिछारिया, मानवी तिवारी, नंदिनी राठौर, सिमरन पटेल, महक बुंदेला, एंजेल अग्रवाल, सानिध्य पिपरैया,अमित साहू,नंदिनी यादव और कन्हैया यादव ने अपने जूनियर्स को धन्यवाद भाषण दिया और मधुर भजन प्रस्तुत किये।इसके बाद आईआईटी पटना में सिलेक्टेड प्रिंस अग्रवाल,आईआईटी जेईई मेंस 2025- 26 में 99.32 परसेंटाइल के लिए प्रिंस पटेल, 98.68 परसेंटाइल के लिए सेजल अग्रवाल, 97.38 परसेंटाइल के लिए योग्यता वर्मा को सम्मानित किया गया जिन्होंने सौनकिया मैथ क्लासेस और नगर गुरसरांय का पूरे देश में नाम रोशन किया।विगत वर्ष में नगर गुरसरांय में सीबीएसई दसवीं में तृतीय स्थान प्राप्त आयुष अग्रवाल,चतुर्थ स्थान प्राप्त पार्थ कौशिक और दसवां स्थान प्राप्त रिमी जैन को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन ऋषभ घोष,कुंवर देवव्रत सिंह,अंशुमान दूरवार, आरोही बिरथरे,अदिति गुप्ता, अंशिका द्विवेदी ने किया।कार्यक्रम का समापन में आभार व्यक्त सौरभ सौनकिया ने किया।जिन्होंने बताया की नगर में प्रतिभा को निखारने का प्रयास निरंतर चलता रहेगा और लगातार हमारे नगर के बच्चों को देश और विदेश में यूं ही पहचान दिलाने के लिए लगातार ऐसे ही संघर्षशील रहेंगे।विगत वर्ष में सीबीएसई बोर्ड में कक्षा दसवीं के सभी प्रथम 10 रैंक तक के समस्त छात्र सौनकिया मैथ क्लासेस के ही रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार कुंवर राम कुमार सिंह एवं विशेष अतिथि के रूप में सरजू शरण पाठक सर,सुखदेव व्यास,अखिलेश तिवारी,कौशल किशोर, पुरुषोत्तम पटेल,रजनी चौहान मैडम,मुकेश त्रिपाठी, रविंद्र लक्ष्यकार,धर्मेंद्र पांचाल,अनिल गिरी,कमलापत पटेल,राजकुमार सेन,सौरभ द्विवेदी,रोहित वशिष्ठ,सीताराम,सार्थक नायक,ऋषभ श्रोतिय उपस्थित रहे।
