गुरसरांय(झांसी)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह अपने में सादगी और अपने से लेकर आम व खास लोगों के बीच सुख दुख में पहुंचना वह भी बिना ताम जाम के अपने में नए नेताओं से लेकर नई पीढ़ी के लिए उदाहरण है 7 मार्च शनिवार को वह हरपाल सिंह परमार के निधन हो जाने के बाद उनके गुरसरांय स्थित परमार हाउस में पहुंचे जहां जाकर उन्होंने श्रृद्धांजलि अर्पित की और उनके दोनों बेटे रामकुमार सिंह(पंकज परमार),शिवकुमार सिंह(छोटू परमार) से कुशल क्षेम पूछकर हालचाल जाना यहां से वह मंजगुआ,मलेटा,हमीरपुर को रवाना हुए गुरसरांय में उनके साथ प्रमुख रूप से जिनेन्द्र जैन,दीपू अस्ता,जसवंत सिंह,उत्तम सिंह बरगांय,मृगेन्द्र सिंह बरगाय,मनोज अग्रवाल,किशोरी सेठ,सीताराम पटेल और नेता परमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Please follow and like us:
