गुरसरांय (झांसी)। सहायक निदेशक सूचना झांसी सुरजीत सिंह के पिता सरदार श्री धर्मपाल सिंह( सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक) का 81 वर्ष की उम्र में अकस्मात निधन होने की खबर सुनते ही मीडिया से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। जिसको लेकर गुरसरांय में वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा हुई। जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति हेतु और शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर जयप्रकाश बरसैंया,सुखदेव ब्यास,अखिलेश तिवारी, फूल सिंह परिहार,सोम मिश्रा,संदीप श्रीवास्तव,कौशल किशोर,आशुतोष गोस्वामी, सुनील जैन डीकू,सुनील सिंह चौहान,सरजू शरण पाठक, हरिश्चंद्र नायक,आयुष त्रिपाठी, शौकीन खान,कुलदीप सिंह मोनू,सार्थक नायक,संजू परिहार,सोनू यादव, मोती पाल,अरुण तिवारी सहित बड़ी संख्या में मीडिया से जुड़े लोग मौजूद रहे।
