झांसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सामाजिक संस्था अक्षय जन सेवा समिति द्वारा आत्मनिर्भर और समाज में प्रेरणा बन रही महिलाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को माला पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सराहना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
समारोह के दौरान समिति की अध्यक्ष सविता पचौरी ने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि समाज के विकास की मजबूत नींव है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं तो पूरा परिवार और समाज मजबूत होता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं का हौसला बढ़ाने और उन्हें सम्मान देने का प्रयास किया जाता है।
कार्यक्रम में समाज में अपनी मेहनत और कार्य के दम पर पहचान बना रही महिलाओं रिंकी, प्रेमलता, प्रियंका, शिल्पी, गायत्री, पूनम, उन्नति, मंजू और अवंतिका को सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित महिलाओं को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
इस दौरान कार्यक्रम में संजीव, तरुण, संजय, अमित, नरेंद्र, राठौर सर, देवेंद्र, सुरेंद्र सहित समिति के सदस्य व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के इस प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य और समाज में उनकी भागीदारी को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया। आभार हेमंत कुशवाहा ने व्यक्त किया
