गुरसरांय(झांसी)। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड उत्तर प्रदेश की चल रहीं परीक्षाओं में शनिवार को खेर इण्टर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर इंटर की व्यावसायिक वर्ग की परिधान रचना की परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक धनप्रकाश तिवारी की देखरेख में सम्पन्न हुई जिसमें 81 छात्राएं पंजीकृत थीं जिसमें 79 ने परीक्षा दी 2 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। परीक्षा में सह केन्द्र व्यवस्थापक हरीमोहन तिवारी एवं स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट नंदकिशोर शर्मा ने निरीक्षण किया। परीक्षा विभाग के जितेंद्र सिंह पटेल एवं विनोद कुमार,परीक्षा उत्तर पुस्तिका संकलन में कुलदीप कोदबलकर एवं कौशलेश मिश्रा रहे। इस दौरान इंद्रभूषण द्विवेदी,राजवेन्द्र सिंह बुंदेला,सरजूशरण पाठक,थान सिंह,हरिशचन्द्र नायक,शिवनाथ सिंह घोष,राजेश कुमार,सजनी,रुबीना अंजुम,श्रीमती सुमन अग्रवाल,जितेंद्र सेन,कन्हैया,रवि सेन,सागर पटेल,देवेन्द्र पटेल,अंकित कुमार आदि का सहयोग रहा।
