गुरसरांय(झांसी)। वरिष्ठ समाजसेवी और विकास जनकल्याण के कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले श्री कृष्णचंद्र पालीवाल जूनियर हाई स्कूल बरमपुरा के प्रबंधक से लेकर पूरी जिंदगी कांग्रेस के लिए काम करने नगर व क्षेत्र के जन-जन के चहेते पं सुरेश त्रिपाठी का 78 वर्ष की उम्र में अकस्मात निधन हो जाने से नगर व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 6 मार्च शुक्रवार को दिन के 10:00 बजे लगभग उनकी शव यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। अंतिम संस्कार में मुखाग्नि संदीप और स्वदीप त्रिपाठी ने दी। इस दौरान नगर में जगह-जगह शोक सभाएं हुई। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन एवं खेर इंटर कॉलेज के अध्यक्ष पंडित देवेश पालीवाल की अध्यक्षता हुई शोकसभा में सुरेश त्रिपाठी के निधन से जो क्षति हुई है वह पूरी होना संभव नहीं है। इस दौरान लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इस दौरान बिनोद व्यास,सुरेन्द्र व्यास,मुन्नालाल दोंदेरिया,दिनेश त्रिपाठी,गणेश त्रिपाठी,मनोहर लाल नेवालकर,दयासागर नायक टिंकू महाराज,सुधीर दोंदेरिया,रविंद्र चतुर्वेदी, अशोक त्रिपाठी,राजेश दोंदेरिया कोशलेश मिश्रा,देवेन्द्र सचान,उमाशंकर विदुआ,डॉ नरेश तिवारी,भरत त्रिपाठी,बुद्दन घोष, राजू विदुआ,संजू घोष,रग्घू त्रिपाठी, कपिल सेठ,शीतला सेठ, सीताराम पटेल, दिनेश विदुआ, साविर खांन, दीपेंद्र पाठक, बल्ले शर्मा,बोदे नन्ना आदि मौजूद रहे। वही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभय त्रिपाठी एडवोकेट,अशोक सेंन, राम भरोसे पेंटर,सूरज माते,चंद्र प्रकाश चौरसिया,वीरेंद्र यादव वीरू,गगन यादव,अश्वनी पस्तोर आदि लोग उपस्थित रहे तो श्री राम सेवा समिति की बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट सतीश चौरसिया ने की। जिसमें प्रमुख रूप से रामनारायण पस्तोर,अवधेश प्रताप सिंह परिहार फौजी,आत्माराम फौजी,प्रदीप कोठारी,राजेंद्र प्रसाद बिलैया आदि लोग मौजूद रहे। वही मीडिया की एक बैठक कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रमुख रूप से जयप्रकाश बरसैया,अखिलेश तिवारी,सुकदेव व्यास,अरुण चतुर्वेदी,सरजू शरण पाठक, सार्थक नायक,फूल सिंह परिहार,संदीप श्रीवास्तव,आशुतोष गोस्वामी, सुनील जैन डीकू,सुनील सिंह चौहान,सोम मिश्रा, कौशल किशोर,अरुण तिवारी,संजू परिहार,कुलदीप सिंह मोनू,मोती पाल,धर्मेंद्र सोनी,रतनदीप सिंह हरिश्चंद्र नायक,आयुष त्रिपाठी, शौकीन खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बॉक्स में…….
कृष्णा काकी के निधन पर हुई शोक सभा
खेर इंटर कॉलेज की पूर्व अध्यापिका ऊषा फगरे की माता जी कृष्णा काकी 99 एवं पुराना बस स्टैंड निवासी पं. सुरेश त्रिपाठी प्रबंधक कृष्ण चंद्र पालीवाल जूनियर हाईस्कूल बरमपुरा के निधन पर हुई एक शोक सभा मे चेयरमैन जयपाल सिंह राजू चौहान,पूर्व चेयरमैन देवेश पालीवाल,रामकृष्ण अड़जरिया,प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी,डी आर कांत रे,गंगा श्रृंगीऋषि, रमेश मौर्य , अभय त्रिपाठी एड,हरमोहन तिवारी,प्राचार्य डॉ. ताहिर खान, रामभरोसे पेंटर,वीरेंद्र सिंह यादव वीरू,धर्मपाल सिंह परमार,जगजीवन मिश्रा, अशोक सेन,गौरी शंकर सोनी, रवि जैन,सुरेश जैन,उमा शरण गुप्ता आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया। इसी क्रम में कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृष्ण अड़जरिया की अध्यक्षता में हुई शोक सभा मे चंद्र प्रकाश चौरसिया, दिनेश शुक्ला, कृष्णपाल सिंह अध्यापक,रामबाबू नायक,बबली पालीवाल,डॉ एल आर मिश्रा,बंटे लल्ला,मिथलेश नापित,जितेंद्र अड़जरिया,शिव स्वरूप मिश्रा,हल्के मिस्त्री, रामकुमार दुवे,सुरेन्द्र आदि ने सुरेश त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
