गुरसरांय (झांसी)। गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने ब्लॉक बामौर के ग्राम कुरैठा में स्थित अभिनव विद्यालय, गुरसंराय नगर में स्थित राजकीय कन्या इण्टर कालेज एवं ग्राम अहरौरा में राजकीय विद्यालय के जर्जर भवनों का प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत निर्माण कराये जाने की मांग विधानसभा में उठाई है। विधायक जवाहर राजपूत ने विधानसभा में विद्यालय भवन निर्माण की बात रखते हुए कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार के अन्तर्गत जनपद झाँसी के ब्लाक बामौर के ग्राम कुरैठा में स्थित अभिनव विद्यालय,गुरसरांय नगर में राजकीय कन्या इण्टर कालेज एवं ग्राम अहरौरा में राजकीय विद्यालय के जर्जर भवनों का प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है, क्योकि उक्त विद्यालय जीर्ण-शीर्ण एवं कमरों की छतों में दरारे पड़ गयी हैं. इसके अतिरिक्त कॉलेजों के भवन भी जर्जर हैं. जर्जर कमरों में कक्षायें भी नही चल रहीं हैं. कक्षाएं अन्य जगह चलाई जा रही हैं. जिलाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु 04 विद्यालयों के प्रस्ताव/आगणन एवं मूल्यांकन आख्या सहित अग्रिम कार्यवाही के लिए निदेशालय को प्रेषित कर कर दिया गया है, जो कि शासन में विचाराधीन है।
विधायक ने ब्लॉक बामौर के ग्राम कुरैठा में स्थित अभिनव विद्यालय, गुरसरांय नगर में राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज एवं ग्राम अहरोरा में राजकीय विद्यालय के जर्जर भवनों का प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत निर्माण कराये जाने की मांग की।
