झाँसी -आज उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की सिमरधा शाखा द्वारा क्षेत्र में आगामी फसल कटाई के सीज़न को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र एवं आस पास के किसानों की सुविधा हेतु 3 हार्वेस्टर ऋण वितरित किए गए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक झांसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक महोदय श्री संजीव कुमार कंचन जी , उप क्षेत्रीय प्रबंधक महोदय श्री आलोक द्विवेदी जी , शाखा गरौठा के मुख्य प्रबंधक श्री आशीष गयाली जी, शाखा प्रबंधक सिमरधा श्री मधुप सिंह एवं शाखा गरौठा के अधिकारी श्री विवेक जी उपस्थित रहे।
क्षेत्र के किसानों की सुविधा हेतु उक्त ऋण वितरण के उपरांत क्षेत्रिय प्रबंधक श्री कंचन जी द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सदा ही किसानों के हित हेतु सरकार की प्रत्येक सुविधा उन तक पहुंचाने हेतु तत्पर है, उक्त ऋण वितरण से किसानों को कटाई हेतु सुविधा होगी ,साथ ही उनके द्वारा अवगत कराया गया कि अब बैंक में हर तरह के ऋण की सुविधा उपलब्ध है इसलिए क्षेत्र के किसान एवं आमजनों को कही और भटकने की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि यह हार्वेस्टर भूसा बनाने की नई तकनीक से लैस बुंदेलखंड का पहला हार्वेस्टर है जिसके लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा ऋण वितरण किया गया है ।
अंत में शाखा प्रबंधक श्री मधुप सिंह द्वारा सभी मौजूद ग्राहकों का धन्यवाद किया गया !
