गुरसरांय (झांसी)। दिव्य प्रेम सेवा मिशन झांसी अंचल के तत्वावधान में आयोजित बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत के छठवें दिन भगवान की महारास लीला का वर्णन किया गया। अतिथि के रूप में हरगोविंद कुशवाहा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन एवं महापौर झांसी बिहारी लाल आर्य,महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख बंगरा भारती आर्य,राहुल राजपूत रहे।वृन्दावन धाम से पधारीं कथा वाचिका साधना श्रीजी (देवी महेश्वरी) ने कहा भगवान की महारास लीला योगियों के ध्यान की लीला है। साधारण प्राणी इसमें भटक सकता है। महारास लीला के पहिले भगवान ने दिव्य चीरहरण लीला के माध्यम से अपनी व्यापकता का ज्ञान गोपियों को कराया। इसके बाद महारास लीला में प्रवेश किया, क्योंकि कि जीवात्मा एवं परमात्मा का मिलन महारास है।परमात्मा के रस को पाने का नाम ही महारास है। बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव में श्री विष्णु महायज्ञ यज्ञाचार्य ज्ञानेन्द्र शास्त्री अयोध्या के सानिध्य में यज्ञ कराया जा रहा। संगीतमय कथा में आचार्य दीपक तिवारी,मुख्य गायक सचिन ब्रजवासी, विशाल वृन्दावनी, सह गायक दीपक शर्मा, ढोलक पर सौरभ कौशिक, बेंजो पर सोनू भाई, पैड पर स्वयं कौशिक, संचालन आर धर्मेंद्र मधुर संगत दे रहे।
छठवें दिन श्रीमद्भागवत कथा की आरती कर व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त करने वालों में अरिदमन सिंह राजीव गुर्जर, भरत राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह जादौन,डॉक्टर मधुपाल सिंह जिलाध्यक्ष जनसत्ता दल,अमित साहू,रवि राजपूत, राजबहादुर सिंह चौहान, दिनेश सिंह परिहार, अमित जादौन,डॉक्टर पुष्पेन्द्र सिंह, हनुमत सिंह नरवरिया, अमित सिंह जादौन, मान सिंह तोमर,प्रेमनारायण यादव प्रेमू, हरिमोहन शर्मा लखावती, लखन गुप्ता, अरविन्द गुप्ता हाटी वाले, मान सिंह तोमर, दिनेश सिंह, अशोक परमार, महीपत सिंह डुमरई, राजेश सिंह गुड्डू चौहान,जानकी शरण बरौरा एडवोकेट,राजू सेंगर,कुंवर रामकुमार सिंह,गोविन्द प्रताप सिंह सिसौदिया,ओमकार सिंह, संदीप श्रीवास्तव,अनिल शर्मा, प्रदीप शर्मा,कल्लू वर्मा,कौशल किशोर,पंकज कुशवाहा,ललित पटेल,राजीव अड़जरिया,शुभम पचौरी,सौरभ द्विवेदी,वीरू यादव, आराधना,आनंदी,पूजा आनंदी समर्पण सेवा समिति सहित आदि लोग शामिल रहे। आये हुये अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान,सह संयोजक केशव सिंह परिहार एवं अपर्णा वीरांगना राष्ट्रीय संयोजक मातृ शक्ति ने किया तथा संचालन झांसी अंचल के सह संयोजक बद्री प्रसाद त्रिपाठी ने किया।भागवत कथा के यजमान संध्या जितेन्द्र सिंह परिहार रहे। इस अवसर पर मूरतध्वज सिंह, राजू कछवाह धनौरा,सुखदेव सिंह दीपू अस्ता,अमित प्रताप भदौरिया,जाहर सिंह पटेल, मनीष यादव सेमरी, रामसिंह पटेल, मानवेन्द्र सिंह माना प्रधान, नाती राजा भदौरिया, चन्द्रभान सिंह अहिरवार ब्लॉक प्रमुख बामौर,पप्पू पुरैनियां, अज्जू पटेल, संजय गुप्ता,सुरेश पटेल, विजय सिंह अस्ता, अंकित प्रताप सिंह सेंगर, अमित प्रताप सिंह सेंगर, संजीव पटैरिया, सोनू विश्वकर्मा, अभिषेक तिवारी, पुल्ले दाऊ, देवराज सिंह चौहान,अभिनव मिश्रा, अभिषेक प्रताप सिंह परिहार, कृष्णा ठाकुर,श्रीराम विश्वकर्मा, एम एस गौर, मोनू महाराज, रामप्रकाश सिंह चौहान, बबलू चौहान, योगेश प्रताप सिंह चौहान, कल्याण सिंह, विजय त्रिपाठी, अजय प्रताप सिंह, रितिक सिंह, सुयश प्रताप सिंह चौहान, गोल्डी चंदेल सहित आदि लोग उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख बामौर प्रतिनिधि केशव सिंह परिहार ने सभी का आभार जताया।
