झाँसी- श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री आकाश कुलहरि के कुशल मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के प्रभावी नेतृत्व में जनपद झाँसी में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही, लोगों को साइबर अपराधों तथा उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 28.01.2026 को सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट इण्टर कॉलेज, झाँसी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा साइबर अपराधों के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपाय, उनकी रिपोर्टिंग की प्रक्रिया तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं वेबसाइट www.cybercrime.gov.in के बारे में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन जॉब/टास्क फ्रॉड, एपीके फ्रॉड, फर्जी निवेश (फेक इन्वेस्टमेंट) फ्रॉड आदि विभिन्न साइबर फ्रॉड के तरीकों, यातायात नियमों के पालन एवं मिशन शक्ति आदि के विषय में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर मर्लिन, प्रबंधक सिस्टर डिगना, प्रतिनिधि शिक्षिकाएँ शालिनी जॉन एवं रीना चावला तथा छात्राएँ उपस्थित रहे।
