गुरसरांय (झांसी) मोहल्ला पटकाना गुरसरांय के मोहल्ला पटकाना में मतदाता सूची के भाग संख्या 340 से संबंधित नोटिसों का वितरण मंगलवार सुबह 11:00 बजे किया गया।बताया गया कि इससे पूर्व मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था, जिसके दौरान कुछ फार्म अपूर्ण रूप से भरे पाए गए थे। इसी के चलते संबंधित नागरिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस प्राप्त करने वाले नागरिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना स्पष्टीकरण अथवा आपत्ति खंड विकास कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि उनका नियमानुसार परीक्षण किया जा सके। इस दौरान राजकुमारी (वी.एल.ओ.) एवं सोम त्रिपाठी (वी.एल.ए.-2) की उपस्थिति रही। संपूर्ण प्रक्रिया जगदीश प्रसाद, मंत्री विश्व हिंदू परिषद की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।मौके पर पंकज खरे, संदीप श्रीवास्तव, प्रिंस अरजरिया, आलोक जैन सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि समय पर प्रस्तुत की गई आपत्तियों एवं स्पष्टीकरणों का परीक्षण कर आगे की आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
