झांसी – कटेरा थाना क्षेत्र से एक अजब ही घटना सामने आई ।जव एक पीड़ित युवक अपनी फरियाद लेकर कटेरा थाने पहुंचा और बोला साहब मेरा पालतू कुत्ता चोरों ने दिन में चोरी कर लिया इतना ही नहीं मेरी किराने की दुकान से पैसे और बिस्कुट भी ले गए।
आपको बता दे मगरवारा निवासी उस्मान ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि साहब मेरा पालतू कुत्ता अपने घर के बहार ट्रेकर से बाधा था।कुछ लोग बाइक से आए और मेरे कुत्ते को चुरा कर लेकर तभी पास में खड़ा गांव के ही युवक ने पीछा किया और मना किया पर वह लोग नहीं माने और कुत्ते को लेकर चले गए उस युवक ने बाइक की फोटो खींच ली उसी के आधार पर कार्यवाही कर मेरा कुत्ता बापिस दिलवा दिया जाए
साहब मैने कुत्ता 10हजार का लिया था बह जानवर नहीं है बह मेरे घर जैसा सदस्य है और मेरी हर बात मानता है पर जब से मेरा कुत्ता घर से गया तब से मेरे परिवार का बुरा हाल है।
पीड़ित युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि साहब ये लोग पहले घरों की रेकी करते हैं फिर घटना को अंजाम देते हैं इससे पहले इसी गांव से भैंसे भी चोरी हुई थी ।यही लोग घरों में भी चोरी करते हैं।
