जनपद झांसी में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी झांसी श्री मृदुल चौधरी व उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी श्री उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी झांसी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग, झांसी की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 12.01.2026 को दिगारा, कोछाभांवर, बचावली, बड़ागांव, मेडिकल बाईपास, ग्राम अम्मरगढ़, ग्राम कुम्हरार, जौरा रोड टांडा व डेरा गोरामछिया में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 170 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 03 अभियोग पंजीकृत किए गये। कार्यवाही में 02 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उनमें से 01 अभियुक्त को जेल भेजा गया। मौके पर दबिश टीम में श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी व थाना पुलिस बड़ागांव एवं श्री अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 झांसी तथा आबकारी स्टॉफ सम्मिलित रहे। चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से PoS मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए तथा अवैध शराब के परिवहन के दृष्टिगत आबकारी व पुलिस टीम द्वारा सेमरी टोल प्लाजा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।
