गुरसरांय(झांसी)। सर्वब्राह्मण विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कमल किशोर अवस्थी एडवोकेट ने सर्वब्राह्मण विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित कौशल किशोर अवस्थी एवं सर्वब्राह्मण विकास परिषद के प्रदेश महामंत्री एवं झांसी जिला प्रभारी पंडित राहुल रिछारिया तथा सर्व ब्राह्मण विकास परिषद जिलाध्यक्ष पंडित उमाकांत शर्मा चिरगाँव की अनुशंसा पर सर्वब्राह्मण विकास परिषद जिला झांसी का पंडित अखिलेश कुमार तिवारी को जिला महामंत्री मनोनीत किया है। उनके चयन पर नगर गुरसरांय एवं क्षेत्र के पत्रकारों ने मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर कुंवर रामकुमार सिंह,सुकदेव व्यास,अरुण चतुर्वेदी,जयप्रकाश बरसैया,फूल सिंह परिहार,सार्थक नायक,सुनील चौहान,सुनील जैन डीकू,कौशल किशोर,हरिश्चंद्र नायक,आयुष त्रिपाठी,रतनदीप सिंह,कुलदीप सिंह,सोम मिश्रा,शौकीन खान वही गणमान्य नागरिकों में सतीश चौरसिया,पंडित रामनारायण पस्तोर,तनु व्यास,अवधेश फौजी,आत्माराम फौजी,सुरेश सोनी सरसैडा,प्रकाश ठेकेदार,कार्तिक पाठक सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।
