गुरसरांय (झांसी)। नवदुर्गा महापर्व 30 सितंबर मंगलवार नवमी के दिन झांसी जिले के गुरसरांय नगर में राष्ट्रीय व्यापार उद्योग मंडल के बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष बनाए गए सुशील गुप्ता का हर आम व खास लोगों के अलावा समाज,सेबियों, युवाओं, मजदूर सेवा संस्थान के लोगों ने भारी उत्साह के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया युवाओं का उत्साह बढ़ चढ़कर बोल रहा था जहां गुरसरांय आगमन होते ही उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया तो पटाखे चलाकर स्वागत किया वही नगर के एक गार्डन में श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में व्यापारी नेता सुशील गुप्ता को बुंदेलखंड उद्योग व्यापार मण्डल का बुंदेलखंड प्रभारी बनाये जाने पर सम्मान किया गया।इसके साथ मिशन शक्ति के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने के लिए विद्वानों एवं महिला विभूतियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बुन्देली आइडल में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली माँ शारदा संगीत विद्यालय की कलाकार शिवानी यादव ने नारी शशक्तिकरण पर कविता एवं बुन्देली गीतों की प्रस्तुति से मन मोहा।उद्योग व्यापार मण्डल के बुंदेलखंड प्रभारी बनने पर समाजसेवी व्यापारी एवं पत्रकार बंधुओं ने सुशील गुप्ता को सम्मानित किया। इस मौके पर बोलते हुए सुशील गुप्ता ने कहा कि वह व्यापारियों के हित के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे।वह सभी के लिए सहयोग करते रहेंगे।झांसी की रानी को यादगार और महिला सशक्तिकरण के नाम पर ऐतिहासिक काम यहां के आम और खास लोगों ने श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया और समाजसेवी व्यापारी नेता सुनील जैन उर्फ डीकू के संयुक्त संयोजन में जेआर गार्डन में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक यादगार काम के लिए उन्हें सम्मानित किया गया तो दूसरी ओर संगीत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले और देश के विभिन्न मंचों पर अपनी संगीत कला का जादू बिखेरने वाले युवाओं को संगीत के क्षेत्र में नि:शुल्क शिक्षा दे रहे पंडित परशुराम पाठक और उनके बेटे सरजू शरण पाठक को सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया वह इस प्रकार हैं। डॉक्टर नेहा जोशी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय की नियुक्ति गुरसरांय में हो जाने से झांसी जिले की पिछडी़ दो तहसीलों गरौठा, टहरौली क्षेत्रों की महिलाओं को कठिन से कठिन बीमारी यहां तक की ऑपरेशन द्वारा बच्चा होना अब 1 साल से अधिक समय से गुरसरांय में नि:शुल्क बेहतरीन सेवाओं में सम्मिलित होने से अब गरीब लोगों को यह सुविधा नि: शुल्क सुविधा मिल रही है।वही मंजू लता स्वर्णकार प्रिंसिपल राजकीय बालिका इंटर विद्यालय गुरसरांय के कार्यकाल में शासकीय विद्यालय भवन से लेकर सभी आधुनिक तकनीकी शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से लेकर शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाओं को नि:शुल्क नियमित शिक्षा देकर छात्राओं के भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। जबकि बामौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर सफिया को ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्र में दिन- रात कड़ी मेहनत से वहां के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देकर वह हमेशा यादगार रहेगा जिसके चलते उनको सम्मानित किया गया है। तो वही सेवानिवृत्त महिला सुपरवाइजरों जानकी शिवहरे और रमा पिल्लई ने अपने कार्यकाल में महिला परिवार कल्याण कार्यक्रमों में बेहतरीन सेवाएं देकर प्रदेश और देश में जहां महत्वपूर्ण प्रथम स्थान झांसी जिले की सीएचसी गुरसरांय को दिलाया तो वहीं कोरोना कार्यकाल में बेहतरीन सेवाएं देकर कई लोगों को गंभीर खतरों से बचाया और आज भी दिन-रात समाज सेवा के लिए व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वह 24 घंटे तैयार रहती हैं। जबकि बुंदेली आइडल के कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति देने वाली शिवानी यादव मां शारदा संगीत विद्यालय गुरसरांय की छात्रा ने मध्य प्रदेश भोपाल से लेकर कई राज्यों में बुंदेली गीतों और बुंदेली भाषा में संगीतमय प्रस्तुति देकर एक से बढ़कर एक सफलता के झंडा गाडकर बुंदेलखंड का नाम देश में रोशन किया है। जबकि आज 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुई नपीसा बेगम अखंडानंद जनता इंटर कॉलेज गरौठा ने अपनी सेवा काल में कभी भी छुट्टी जहां नहीं ली तो दूसरी ओर समय से चाहे वर्षा हो या ठंड, गर्मी हो अनुशासित रहकर अपनी ड्यूटी अदा कर बच्चों का भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस दौरान गुरसरांय थाने की महिला कांस्टेबल प्रतिमा पटेल,आकांक्षा द्वारा अपनी ड्यूटी के अलावा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान में बेहतरीन काम करने के लिए सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय को भी महिला सशक्तिकरण महा अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका की बदौलत गुरसरांय क्षेत्र को महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिला अपराधों में रिकॉर्ड गिरावट आने के लिए सम्मानित किया गया। वही सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में विशेष योगदान देने के लिए सोनम सोनी को सम्मानित किया गया। वही संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुकदेव कुमार व्यास ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह ने की। अंत मे श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चौरसिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया, अरविंद हाटी वाले,हरेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना दाऊ,साबिर अली,
अनिल वशिष्ठ एडवोकेट,राजेन्द्र प्रसाद बिलैया,प्रदीप कोठारी,राम नारायण पस्तोर, राजू सेंगर,डॉक्टर अशोक मिश्रा,अमर सिंह,जगराम सिंह अस्ता,आत्माराम फौजी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील जैन डीकू,जयप्रकाश बरसैया,शैलेश अग्रवाल,निखिल गुप्ता,विपिन गुप्ता, सोनू दाऊ,दीपू कौशिक,संदीप कोठारी,रमेश पटेल,अनूप दाऊ,नीरज बाबू,ब्रजेन्द्र दाऊ,पीके राव,मिथलेश बाबू,आशुतोष वशिष्ठ,भगवती शरण कौशिक नुनार आदि उपस्थित रहे।
सुशील गुप्ता को जब मिला हनुमान जी का कौमोदकी गदा ….
श्री राम सेवा समिति और व्यापारियों द्वारा जब सुशील गुप्ता को सम्मानित करते हुए हनुमान जी का कौमोदकी गदा और अपनी बछिया को दूध पिलाती हुई गाय की मूर्ति स्वरूप चिन्ह प्रतिमा देकर जब सम्मानित किया तो उपस्थित हजारों की संख्या में महिला, पुरुष,बूढ़े,जवान,बच्चे आज नवदुर्गा का अंतिम दिन होने और मंगलवार श्री हनुमान जी का विशेष मंगलमय दिन होने से जय श्री राम,जय श्री राम,जय माता दी,जय माता दी,जय माता दी उद्घोष को करने लगे जिससे कार्यक्रम स्थल गार्डन का माहौल पूरी तरह धर्ममय हो गया। उसी दौरान उत्साहित युवाओं ने पटाखे दागे जिससे लग रहा था आज ही नवदुर्गा,दशहरा, दीपावली है।
