झाँसी- गरौठा के ग्राम बंगरा में बड़ी माता मंदिर पर चल रही श्री मद्भागवत कथा में सोमवार को पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के पुत्र दीपांकर यादव उर्फ मून भैया सम्मिलित हुए और कथा का श्रवण करते हुए व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम लगातार होते रहने चाहिए।
इस मौके पर ग्राम वासियों ने उनका फूल माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके कमेटी के सभी सदस्य एवं भारत सिंह, संतोष यादव, पवन यादव, रानू जायसवाल, प्रशांत यादव, कमलेश बापू, शाहरुख खान आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।
Please follow and like us:
