आज दिनांक 24.09.2025 को महापौर जी द्वारा पूजन करते हुए नगर आयुक्त की अध्यक्षता में पार्षदगणों ,जनमानस एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सर्वप्रथम पिछोर स्थित जोनल कार्यालय का लोकार्पण किया गया। उक्त जोनल कार्यालय का क्षेत्रफल 2123.50 वर्गमीटर में लागत रू0 441.19लाख का तैयार किया गया है। पिछोर जोनल कार्यालय प्रथम में नगर निगम सीमान्तर्गत 60 वार्डों मंें 22 वार्डों ( वार्ड नं0 02 तालपुरा प्रथम, 04 खुशीपुरा प्रथम, 11 बाहर सैंयर गेट, 13 कोछाभांवर, 14 खुशीपुरा द्वितीय, 18 तालपुरा द्वितीय, 19 बंगला घाट, 20 गुदरी, 27 डडियापुरा द्वितीय, 30 अलीगोल प्रथम, 32 पिछोर, 33 बाहर ओरछा गेट द्वितीय, 38 अलीगोल द्वितीय, 39 बाहर दतिया गेट प्रथम, 42 सागर गेट, 45 छनियापुरा, 48 मेवातीपुरा, 50 डडियापुरा प्रथम, 52 मुकरयाना, 54 बाहर ओरछा गेट प्रथम, 59 डरूभोंडेला, 60 लक्ष्मनगंज को सम्मिलित किया गया।
मा0 महापौर जी लोकार्पण के समय वहां पर जनमानस एवं मा0पार्षद को अवगत कराया गया कि उक्त जोनल कार्यालय मंें नगर निगम की मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जायेगी, जोनल कार्यालय में जन्म-मृत्यु पंजीकरण एवं कर एवं राजस्व सग्रंह केन्द्र की स्थापना की गयी है इसके साथ-साथ भवन के नामान्तरण/असिसमेन्ट, सम्पत्ति/भवन के अनापत्ति प्रमाण-पत्र की सुविधा रहेगी इसके साथ-साथ वार्डों में सफाई, अतिक्रमण, मार्गप्रकाश, निर्माण से सम्बन्धित कार्यों की समस्याओं के निदान हेतु जोनल कार्यालय में जोनल अधिकारी एवं उसके अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया है। उक्त जोनल कार्यालय मंें जन्म प्रमाण-पत्र निर्गत करते हुए मा0 महापौर जी एवं नगर आयुक्त महोदय द्वारा आवेदक को तत्काल जन्म प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया। अन्त में जोनल अधिकारी श्री गौरव कुमार सहायक नगर आयुक्त द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
इसके पश्चात् मा0महापौर जी द्वारा लहरगिर्द आल्हाघाट स्थित जोनल कार्यालय तृतीय का पूजन करते हुए लोकार्पण किया गया।(उक्त जोनल कार्यालय का क्षेत्रफल 1995 वर्गमीटर में लागत रू0 426.79 लाख का तैयार किया गया है)। लहरगिर्द आल्हाघाट जोनल कार्यालय तृतीय नगर निगम सीमान्तर्गत 60 वार्डों में 23 वार्डों (वार्ड नं0 08 नई बस्ती प्रथम, 16 मसीहागंज, 17 नन्दनपुरा द्वितीय, 21 सिमरधा, 23 लहर गिर्द प्रथम, 31 लहर गिर्द द्वितीय, 34नई बस्ती द्वितीय, 35 नन्दनपुरा प्रथम, 36 प्रेमगंज द्वितीय, 37 बाहर दतिया गेट द्वितीय, 40 आजाद गंज, 41नन्दनपुरा तृतीय, 43 नानकगंज, 44 सिविल लाईन्स (उत्तरी भाग), 46 प्रेमगंज प्रथम, 47 तलैया, 49 सिविल लाईन्स (पश्चिमी भाग), 51 सिविल लाईन्स दक्षिण भाग-2 , 53 बाहर खण्डेराव गेट, 55 सिविल लाईन्स दक्षिण भाग-1, 56 टौरिया नरसिंह राव, 57 सी.पी. मिशन कम्पाउण्ड, 58 गुसाईंपुरा) को सम्मिलित किया गया।
उक्त जोनल कार्यालय के लोकार्पण के पश्चात् नगर आयुक्त महोदय द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया तत्पश्चात् मा0 महापौर जी जोनल कार्यालय का भ्रमण करते हुए जोनल में बनाये गये विभाग कक्षों की जानकारी ली गयी साथ ही उक्त जोनल में किस-किस अधिकारी एवं कर्मचारी की तैनाती की गयी के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही मा0 महापौर जी द्वारा वहां उपस्थित जनमानस एवं मा0 पार्षदगणों को जोनल कार्यालय मेें होने वालें कार्यो के सम्बन्ध में अवगत कराया गया तथा जोनल कार्यालय में जन्म प्रमाण-पत्र निर्गत करते हुए मा0 महापौर जी एवं नगर आयुक्त महोदय द्वारा आवेदक को जन्म प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया। अन्त में जोनल अधिकारी श्री सी0पी0पाण्डेय, सहायक नगर आयुक्त द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
तदोपरान्त मा0महापौर जी द्वारा हंसारी स्थित जोनल कार्यालय द्वितीय का पूजन करते हुए लोकार्पण किया गया।(उक्त जोनल कार्यालय का क्षेत्रफल 2180.50 वर्गमीटर में लागत रू0 445.37 लाख का तैयार किया गया है)। हंसारी जोनल कार्यालय द्वितीय नगर निगम सीमान्तर्गत 60 वार्डों में 15 वार्डों (वार्ड नं0 1- हंसारीगिर्द प्रथम, 03 भटटागांव, 05 इसाईटोला प्रथम, 06 नैनागढ़, 07 कछियाना पुलिया नं09, 09 हंसारी गिर्द द्वितीय , 10 नैनागढ़ दक्षिण प्रथम, 12 स्कूलपुरा, 15 गढ़ियागांव, 22 बिजौली, 24 सिमराहा, 25 बगीचा पुलिया नं09 , 26 इसाईटोला द्वितीय , 28 हीरापुरा, 29 नैनागढ़ दक्षिण द्वितीय ) को सम्मिलित किया गया।
उक्त जोनल कार्यालय के लोकार्पण के पश्चात् नगर आयुक्त महोदय एवं अपर नगर आयुक्त महोदय द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा तत्पश्चात् मा0 महापौर जी जोनल कार्यालय का भ्रमण करते हुए जोनल में बनाये गये प्रथम तल पर विभाग कक्षों की जानकारी ली गयी साथ ही उक्त जोनल में किस-किस अधिकारी एवं कर्मचारी की तैनाती की गयी के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही मा0 महापौर जी द्वारा वहां उपस्थित जनमानस एवं मा0 पार्षदगणों को जोनल कार्यालय मेें होने वालें कार्यो के सम्बन्ध में अवगत कराया गया तथा जोनल कार्यालय में जन्म प्रमाण-पत्र निर्गत करते हुए मा0 महापौर जी एवं नगर आयुक्त महोदय द्वारा आवेदक को जन्म प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया। अन्त में वार्ड नं0 1 के मा0पार्षद श्री महेन्द्र एवं जोनल अधिकारी सुश्री तान्या, सहायक नगर आयुक्त द्वारा आभार व्यक्त किया गया। अन्त में मंच का संचालन श्री जहीर अब्बासी ,लिपिक नगर निगम द्वारा किया गया।
उक्त लोकार्पण कार्यक्रम में मा0 पार्षद श्रीमती सुशीला दुबे, श्री दिनेश प्रताप सिंह ‘बंटी राजा‘ , श्री आशीष तिवारी, श्रीमती प्रियंका साहू, श्री कामेश अहिरवार, श्रीमती रितिका गौरव तिवारी, श्रीमती विनीता ठागले, श्रीमती मोनिका, श्री सुन्दर कुशवाहा, श्रीमती राखी नितेन्द्र परिहार, श्री महेन्द्र यादव, श्री रिंकू वंशकार, श्री अमित राय, श्री मंयक श्रीवास्तव,श्रीमती सुनीता सतेन्द्रपुरी, श्री अरविन्द्र खटीक, श्री विष्णु यादव, श्रीमती पूजा शशिकान्त श्रीवास,श्रीमती रीना कप्तान राय, तथा श्री राहुल यादव, अपर नगर आयुक्त, श्रीमती रोली गुप्ता, अपर नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी श्री गौरव कुमार, सहायक नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी सुश्री तान्या सहायक नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी श्री चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, सहायक नगर आयुक्त, श्री राजवीर सिंह, मुख्य अभियन्ता, श्रीमती नीना सिंह, अधिशासी अभियन्ता, डाॅ0 विनीत कुमार, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, श्री अवधेश कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, डाॅ0 धीरेन्द्र गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, श्री राजकुमार भद्रसेन, श्री बिपिन कुमार , सहायक अभियंता, अवर अभियन्ता, अवर अभियन्ता (वि./याँ.), मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, कर निर्धारण अधिकारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।
