झाँसी। महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत मणिकर्णिका वूमेंस क्लब ऑफ झाँसी की तीसरी इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन सोमवार को होटल रीजेंटा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोली गुप्ता (अपर नगर आयुक्त झाँसी) व विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला थानाध्यक्ष किरन रावत, डॉ. नीति शास्त्री(राष्ट्रपति अवॉर्डी) और डॉ. अल्का सेठी उपस्थित रहीं। अतिथियों के आगमन पर गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम में प्रीति अग्रवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने 3869 पासों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा बनाई है।
क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट सपना सरावगी, पास्ट प्रेसिडेंट नेहा तिवारी, वाइस प्रेसिडेंट मोना राय, सेक्रेटरी अंजलि अग्रवाल और ट्रेजरार रक्षा शर्मा ने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और नई टीम को शुभकामनाएँ दीं। नवगठित टीम 2025–26 में प्रेसिडेंट के रूप में ओमनी राय, वाइस प्रेसिडेंट के रूप में नूपुर अग्रवाल, सेक्रेटरी के रूप में संयुक्ता शर्मा व ट्रेज़रर के रूप में तमन्ना राय को शपथ दिलाकर पदभार सौंपा गया। इस अवसर पर नई टीम ने क्लब के सामाजिक कार्यों को और व्यापक बनाने तथा महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहलें शुरू करने का संकल्प लिया।
