गुरसरांय (झांसी)। 4 अगस्त सावन के चौथे सोमवार को झांसी जिले के गुरसरांय क्षेत्र में ऐतिहासिक कावड़ यात्रा भव्यता के साथ निकालने को लेकर प्रशासन से लेकर सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने 3 अगस्त को देर शाम तक टाइम टू टाइम कावड़ यात्रा वेत्रवंती मैया नदी एरच से गुरसरांय और खिरिया घाट से सेमरी,कोटरा घाट से मडो़री तक सड़कों का आयोजक कमेटी के गुरसरांय से प्रमुख पंडित सुरेन्द्र व्यास,सुनील कुमार जैन डीकू एरच से गुरसरांय यात्रा की कमान संभालेंगे तो कोटरा घाट से मडो़री की कमान प्रधान मडो़री रमाकांत पटेल वही खिरिया घाट से सेमरी की कमान सेमरी प्रधान कुलदीप यादव संभालेंगे। वही लगातार पिछले दो दिनों से डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार, थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय और पीडब्ल्यूडी विभाग से लेकर नगर पालिका परिषद गुरसरांय के अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान के निर्देशन में पालिका स्टाफ ने सभी सड़कों से अतिक्रमण हटाकर और सफाई करके स्वच्छता की पूरी व्यवस्था चाक चौबंद कर ली है। आज 3 अगस्त को देर शाम तक झांसी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर अरविंद कुमार ने गुरसरांय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय के अलावा एरच थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी सहित अग्निशमन से लेकर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं खुद देखी और क्षेत्र के लोगों के अनुरोध पर वह 4 अगस्त को अपनी पूरी पुलिस टीम और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ ऐतिहासिक कावड़ यात्रा पूरी शांति सद्भावना भव्यता से निकालने की ए टू जेड तैयारी पूरी कर ली है।
श्रीराम सेवा समिति द्वारा किया जाएगा कांवड़ यात्रा का स्वागत
श्रीराम सेवा समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश द्वारा निकलने वाली विशाल कांवड़ यात्रा का स्वागत सिंह वाहिनी पैट्रोल पंप ऐरच रोड पर किया जाएगा स्वागत के लिए श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं गायत्री परिवार के संयोजक सतीश चौरसिया एडवोकेट सहित निरीक्षक प्रदीप कोठारी, प्रबंधक रामनारायण पस्तोर, उपाध्यक्ष अवधेश सिंह फ़ौजी, साहब सिंह यादव,रामदीन पटेल, देवेंद्र पटेल,आत्माराम फ़ौजी, अखिलेश तिवारी,डॉक्टर अशोक मिश्रा,वसंत कुमार मोदी, जगराम सिंह,अभिलाष सिंह, सुरेश पटेल,जयप्रकाश वरसैया, सतोष महते,श्याम सिवहरे, अमर सिंह,चरण सिंह बाबूजी, पुष्पेंद्र पाराशर सहित पदाधिकारी,श्रद्धापूर्वक स्वागत करेंगे।सतीश चौरसिया ने कहा कावड़ यात्रा भगवान की यात्रा है यह यात्रा पिछले वर्षों की तरह पंडित सुरेंद्र कुमार ब्यास के संयोजन में यात्रा नौ मी वार निकाली जा रही है उन्होंने कहा कि श्रीराम सेवा समिति ब्यास द्वारा किए जा रहे धार्मिक कार्य का सम्मान करती है वह हर वर्ष कांवड़ यात्रा में अपना पूरा योगदान देते हैं तथा उनके द्वारा विसाल भंडारों का आयोजन श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर मैं किया जाता है जिसमें हज़ारों की संख्या में भक्तगण भाग लेते हैं तथा यही बेतवा नदी से लाया हुआ जल प्राचीन भीमाशंकर के मंदिर में अर्पण किया जाता है जिसमें हज़ारों की संख्या में लोग भाग लेते हैं इस दिन नगर में जयकारों की गूंज के साथ धार्मिक वातावरण रहता है।
