गुरसरांय (झांसी)। झूला महोत्सव के तहत नगर के तालाब स्थित नृसिंह मंदिर पर झूला उत्सव में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा।मंदिर के महंत गोविंदराम तिवारी मंटू महाराज की अध्यक्षता में झूलन उत्सव सम्पन्न हुआ,जिसमें कलाकारों ने सावन झूला गीत गाकर भगवान को झूला झुलाया।कार्यक्रम का शुभारंभ पं रामेश्वर प्रसाद पाठक रामायणी ने झूला गीत प्यारी झूलन पधारो झुक आये बादरा,की प्रस्तुति दी।आकाशवाणी कलाकार चन्द्र भान सिंह चंदर ने बुंदेली झूला सिया झूला झुलावै आज सजनी की भाव विभोर प्रस्तुति दी।प्रमोद गोस्वामी ने छाय रही अजब बहार से झूलें बांके बिहारी की प्रस्तुति दी।सितारवादक पं सरजू शरण पाठक ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति में झूलन में आज सज धज के युगल सरकार बैठे है,की प्रस्तुति से भाव विभोर किया।इसके बाद वावन जी महाराज का पद झूलत श्री बैदेही बल्लभ कनक भवन के आँगनवा के द्वारा मंत्रमुग्ध किया।रानू तिवारी छिरोरा ने अपनी प्रस्तुति में झूलत छैल बिहारी संग की सुंदर प्रस्तुति दी।नाल पर संगत देवेन्द्र सिंह घोष ने की।अंत मे कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर राजेन्द्र कौशल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर पं सुरेन्द्र व्यास,रमेश मौर्य, अखिलेश पिपरैया, डी आर कान्तरे,कौशलेश मिश्रा,गंगा प्रसाद श्रृंगीऋषि,पं शिवकुमार पिपरैया, जगमोहन समेले,प्रवक्ता शिवकुमार तिवारी,अशोक पटेल,प्रभात माथुर,अन्नू सेन ,राजेश दोन्दे रिया,भगवत नारायण अग्रवाल, सुरेन्द्र कुमार मिश्रा,विष्णु नारायण पस्तोर,रम्मू आते,कम्बोद सिंह चौहान,देवी सिंह,घनाराम कुशवाहा,राम श्याम तिवारी आदि उपस्थित रहे।
