समथर (झांसी)-श्रावण मास का प्रथम सोमवार आरम्भ होते ही नगर व ग्रामीण क्षेत्र में नील कंठेश्वर महादेव के मंदिरों में लगा श्रद्धालु भक्तों का तांता। मंदिरों के पुजारियों ने किया भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार। दर्शन पाते ही श्रद्धालु भक्त हुए भावविभोर। समथर नगर में आज शिव भक्तों ने सुवह से ही नगर में स्थित त्रिकालदर्शी भगवान महादेव जी के मंदिरों में जाकर बड़े हदय भाव से जल अभिषेक कर पूजा अर्चना की व भगवान शिव को फल फूल वेल पत्री आदि पूजन सामग्री चढ़ाकर सेवा आरंभ की। इसके उपरांत सभी भक्तों ने भगवान शिव की प्रेम सहित आरती की। और ॐ नमः शिवाय की धुन प्रस्तुत कर जयकारा लगाया। इसके पश्चात भक्तों ने भोलेबाबा को प्रसाद आदि लगाकर भव्य स्वरूप के दर्शन किए। और उन्हें चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया व श्रावण मास का सोमवार व्रत आरंभ किया।काली मंदिर प्रांगण में स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ पंचमुखी महादेव मंदिर, गुप्तेश्वर मंदिर व नगर में स्थित आदि मंदिरों में जाकर महिलाओं व श्रद्धालु भक्तों ने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर आरती की व श्रावण मास के सोलह सोमवार का वृत आरंभ किया। वहीं श्रद्धालु भक्तों ने बताया कि सावन महीने में जो कोई श्रद्धालु भक्त ह्रदय भाव से भगवान शिव की पूजा अर्चना करता है। और सच्चे मन से सोमवार व्रत रखता है। और महादेव को ह्रदय भाव से पूजता उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। सुबह से साम तक मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती रही।
