गुरसरांय(झाँसी)। बीती रात्रि 28/29 जून 2025 को गुरसरांय थाना क्षेत्र के सुट्टा गांव में एक अविवाहित युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटनाक्रम के अनुसार बीती मध्य रात्रि थाना क्षेत्र के ग्राम सुट्टा में रहने वाले अक्षय पटेल पुत्र सुरेंद्र पटेल उम्र 20 वर्ष खाना खाकर अपनी मां से सोने की कहकर अपने कमरे में चला गया इसके बाद जब उसकी मां ने देखा तो अक्षय पटेल फांसी के फंदे पर झूल रहा था कमरे का नजारा देखकर उसकी मां के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह जोर-जोर से चिल्लाकर रोने लगी बदहवास होकर पड़ोस में रहने वाले लोगों को बुलाने के लिए चिल्लाई।गांव वाले इकट्ठा होकर जब उसके घर आए तो कमरे की अंदर से कुंडी लगी हुई थी और मृतक फांसी के फंदे पर झूल रहा था गांव वासियों ने दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे पर झूल रहे अक्षय पटेल को नीचे उतारा और गुरसरांय पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर गुरसरांय पुलिस सुट्टा गांव पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करके पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्जे में ले लिया। और शव विच्छेदन गृह मऊरानीपुर भेज कर शव का पोस्टमार्टम कराया घटना के संबंध में पुलिस आवश्यक बिंदुओं की छानबीन कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। उल्लेखनीय है कि मृतक के पिता सुरेंद्र पटेल ने भी एक वर्ष पूर्व फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।मृतक अपने परिवार में इकलौती संतान था। अक्षय पटेल के पास चार बीघा जमीन थी और वह कृषि कार्य करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जा रहा है कि पिता की मृत्यु के बाद मृतक अक्षय पटेल आर्थिक तंगी के चलते काफी परेशान रहता था और उसके ऊपर से पिता का साया हट जाने के चलते वह काफी मानसिक रूप से भी परेशान रहता था इस घटना की खबर सुनते ही पूरे सुट्टा गांव से लेकर आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में शोक का माहौल बना हुआ है। और मृतक की माँ का रो-रो कर बुरा हाल है।
