दैनिक बुन्देलखण्ड बुलेटिन
कोंच/जालौन। सराफा व्यापारी के साथ हुई दिनदहाड़े लूट की घटना की जानकारी पर देर रात डीआईजी ने घटना स्थल का मुआयना किया और जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया ।गुरुवार को दोपहर में सराफा व्यापारी नवीन ज्वेलर्स के दुकान में हुई लूट की सनसनीखेज घटना की सूचना पर झांसी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक केशव प्रसाद चौधरी ने भी देर रात कोंच पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर अधीनस्थों को जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की निर्देश दिए साथ ही पीड़ित सराफा कारोबारी संजीव सोनी को आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा और अपराधी सलाखों के पीछे होंगे | वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई है आकर पुलिस अधीक्षक यहीं कैंप कर की जा रही कार्यवाही की निगरानी करेंगे इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद, कोतवाल विजय पांडे सहित पुलिस बल मौजूद रहा |
