दैनिक बुन्देलखण्ड बुलेटिन
कोंच/जालौन। सराफा व्यापारी के साथ दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से व्यापारियों ने बड़े पैमाने पर आक्रोश व्याप्त है जिसके चलते व्यापार मंडल के लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंप घटना का तीन दिन में खुलासे का अल्टीमेटम दिया है खुलासा न होने की स्थिति में व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे। विदित हो कि बीते दिवस नगर के प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी के यहां दिनदहाड़े घटित हुई लूट की घटना से व्यापारियों में बड़े पैमाने पर आक्रोश व्याप्त है जिसके चलते उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय लोहिया के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा और मांग की की यदि पुलिस ने तीन दिन के भीतर घटना का खुलासा नहीं किया और लुटेरों को नहीं पकड़ा तो व्यापारी धरना प्रदर्शन एवं हड़ताल करने को बाध्य होंगे | इस दौरान संजय सोनी, सौरभ अग्रवाल, ब्रजबिहारी अग्रवाल, अनिल कपूर, लोकेंद्र अग्रवाल, अवधेश पटेल, राजीव गुप्ता,विकार अहमद सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
