गुरसरांय(झांसी)। श्रमिक दिवस पर नगर पालिका परिषद में श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान उर्फ राजू की अध्यक्षता में श्रमिकों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी,उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने कहा कि श्रमिक दिवस 102 वर्ष से प्रतिवर्ष 1 मई को मनाया जाता है और श्रमिकों के संरक्षण से लेकर उनका किसी प्रकार का उत्पीड़न रोकने के लिए संवैधानिक व्यवस्था की गई है और कानून मे यह भी व्यवस्था है कि श्रमिकों के उत्पीड़न होने पर या उनके अधिकारों के शोषण होने पर निजी क्षेत्र की कंपनियां या बड़ी औद्योगिक इकाइयां अगर उत्पीड़न करते पाई जाती हैं तो उनके लाइसेंस तक निरस्त कर हर कीमत पर श्रमिकों को न्याय प्रदान किया जावेगा और आज गुरसरांय में जहां तक मुझे मालूम है की एक साथ 160 से अधिक श्रमिकों का सम्मान करके यह कार्यक्रम श्री राम सेवा समिति द्वारा बुंदेलखंड और पूरे प्रदेश में एक नजीर बनेगा और इसमें श्रमिकों के हितों की विशेष निगरानी करने वाले अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी ने साबित कर दिया है कि वह श्रमिकों की सेवा में हमेशा अग्रणीय रहेंगे क्योंकि भक्त से बड़ा भगवान होता है उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी सम्मान के पात्र हैं। जहां सफाई होती है वही लक्ष्मी निवास करती है। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश बरसैया ने किया। श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीशचंद्र चौरसिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अतिथि अखिलेश पिपरैया,रमेश मौर्य,चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ओ पी राठौर,प्रकाशचंद्र जैन,डॉक्टर सुरेश घोष,मुन्नालाल दोन्देरिया,सुरेंद्र कुमार मिश्रा,पूर्व प्रधानाचार्य पी एन दुबे,समिति के प्रबंधक पंडित रामनारायण पस्तोर,अवधेश सिंह परिहार,साहब सिंह यादव,प्रदीप कोठारी,डॉक्टर अशोक कुमार मिश्रा,रामदीन पटेल,जगराम सिंह अस्ता,आत्माराम फौजी,संतोष महते,मनोज पटेल,चरण सिंह,देवेंद्र पटेल,अभिलाष सिंह,रामबरन सिंह,महेंद्र फौजी,अमर सिंह परिहार,बार एसोसिएशन के महामंत्री विवेक त्रिपाठी,सरदार सिंह घोष आदि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि नहीं भूले भगवान के भक्त को
कार्यक्रम दौरान 160 श्रमिकों के सम्मान होने दौरान प्रतिदिन सिर्वो गाँव से गुरसरांय के सभी मंदिरों पर जाकर प्रातः व संध्याकालीन आरती दौरान रमतूला बजाकर अपनी ईश्वर में आस्था रखने वाला वृद्ध भक्त जब तालाब माता मंदिर से श्रमिकों के सम्मान समारोह में पहुंचा तो वहाँ भी रमतूला उसने बजाया जिस पर मुख्य अतिथि हरगोविंद कुशवाहा और पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने उसे बुलाया और राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने नगद धनराशि देकर तो पालिका अध्यक्ष ने शॉल उड़ा कर उसे सम्मानित किया इसलिए बुंदेलखंड का सबसे सरल व्यक्ति के रूप में और महान ज्ञाता के रूप में साधारण जीवन जीने वाले हरगोविंद कुशवाहा का पूरा प्रदेश में सम्मान होता है और यहां भी कार्यक्रम में हजारों की भीड़ में हरगोविंद कुशवाहा की तारीफ की।
