गुरसरांय(झांसी)। 1 मई गुरुवार को अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भसनेह पौधाशाला में किया गया। शिविर में इटौरा,बड़वार व आसपास ग्रामों के श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व उनकों निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। श्रमिक दिवस के अवसर पर घनश्याम को वन क्षेत्राधिकारी अधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर द्वारा शॉल उड़ाकार एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से रामेश्वर सीएजओ,देवेंद्र सिंह उप क्षेत्रीय वन अधिकारी गुरसरांय,रामदास उप क्षेत्रीय अधिकारी गुरसरांय, नरेश कुमार कुशवाहा उप क्षेत्रीय वन अधिकारी गुरसरांय,भागीरथ कुशवाहा वन दरोगा,सुरेशचंद राजपूत,साहब सिंह आदि बड़ी संख्या में महिला,पुरुष,श्रमिक उपस्थित रहे।
