गुरसरांय(झांसी)। आज थाना सभागार में मीडिया और पुलिस प्रशासन के बीच में शांति सौहार्द माहौल के बीच समाज में बेहतरीन कानून व्यवस्था के माध्यम से जन-जन को लाभ मिल सके को लेकर संगोष्ठी हुई जिसमें मीडिया और पुलिस के बीच में बेहतरीन संबंध स्थापित हो सके को लेकर गुरसरांय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय द्वारा त्रिनेत्र योजना के तहत सीसीटीवी कैमरा सार्वजनिक स्थलों बाजार और बैंकों में लगाए जाने को लेकर व्यापारियों को जागरूक किया गया वही महिला सशक्तिकरण के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में ए टू जेड जानकारियां साझा की।इस अवसर पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की मजबूती के लिए आप लोगों की मूल समस्या का हर संभव निराकरण एवं हर सुझाव का स्वागत किया जावेगा।इस अवसर पर मीडिया से कुंवर रामकुमार सिंह,फूल सिंह परिहार,सुनील जैन डीकू,आशुतोष गोस्वामी,सार्थक नायक,सोम मिश्रा,कौशल किशोर,कुलदीप सिंह,शौकीन खान सहित बड़ी संख्या में मीडिया के लोग मौजूद रहे।
