प्रशासन द्धारा शक्त निर्देश है कि प्रदेश में कही भी अवैध कार्य नही होना चाहिए पर कुछ अधिकारी प्रशासन के आदेशों को अनदेखा कर कुंभकर्ण की नींद में सोते रहते हैं।
झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली की देवरी घाट पुलिस चौकी क्षेत्र में कच्ची शराब के पठा डेरा पर उसे समय हड़कंप मच गया जब एक नवयुवक की शराब पीने से मौत हो गई।
आपको बता दें देवरी घाट पुलिस चौकी क्षेत्र के पठा कबूतरा डेरा पर घाट कोटरा निवासी राजेश पुत्र मुरली डीमर कई सालो से शराब बनाने का काम करता था।
मृतक के छोटे भाई अवध ने कबूतरों पर आरोप लगाते हुए बताया है कि मेरा भाई भी कबूतरा डेरा पर शराब बनाने का काम दिन रात करते था।
मजदूरी में डेरा मालिक पैसा न देकर उनको शराब पिलाते थे । आज मुझे सूचना मिली कि तुम्हारा भाई बेहोशी हालत में डेरा पर डला है तो हम मौके पर पहुंचे और मेने देवरी घाट पुलिस चौकी प्रभारी को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी सरकारी गाड़ी से मेरे भाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर में भर्ती कराया ।
जहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मेरे भाई का एक छोटा बेटा है और पत्नी है बो अब अनाथ हो गए ।साहब अब उनका कोई नही है।
इससे पहले भी मेरे छोटे भाई की भी शराब से मौत हुई थी ।उसका भी परिवार भी अनाथ हो गया।
साहब शराब से मेरे दो भाइयों की मौत हो चुकी हैं
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की कार्यवाही में जुट गई।
वाइट,मृतक का भाई अवध
