गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। टकटौली गांव से रतनगढ़ माता मंदिर जवारे विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली मऊरानीपुर से गुरसरांय रोड लोहिया पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई,जबकि 15 लोग घायल हो गए।मृतक महिला की पहचान रजनी उम्र 28 वर्ष पत्नी मुकेश कुशवाहा निवासी ग्राम बराना,थाना बमहोरी,जिला टीकमगढ़,मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। रजनी टकटौली गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां आई थीं,जहां से वे ट्रॉली में सवार होकर जवारे विसर्जन को निकली थीं।दोपहर करीब एक बजे हुए इस हादसे के पीछे वजह सामने से अचानक आ गया एक वाहन बताया जा रहा है, जिसे बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही गुरसरांय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए गरौठा के उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी और क्षेत्राधिकारी गरौठा राजेश कुमार राय भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। अधिकारियों ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर इलाज दिया जाए। यह घटना उस समय की है जब गुरसरांय में रामनवमी का जुलूस गुरसरांय बस स्टैंड से मोदी चौराहा तक भारी भक्तों के जनसैलाब के साथ पहुंचा था और गुरसराय थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय सहित पूरा प्रशासन यहाँ ड्यूटी में तैनात थे उसी समय थानाध्यक्ष को किसी ने जानकारी दी तो वह आनन-फानन रामनवमी की यात्रा छोड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए और यहां उन्होंने दुर्घटना के चलते मची कोहराम के बीच पहुंचकर गंभीर रूप से घायलों को आनन-फानन निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय भेजा और कुछ को ट्रैक्टरों के द्वारा गुरसरांय अस्पताल लाया गया यहां इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने इंसानियत की बेमिसाल सेवाएं देकर न केवल पुलिस विभाग का बल्कि सबसे बड़ी भक्ति और धर्म इंसान को इंसान के काम आना के रूप में अपनी कार्यशैली से गंभीर रूप से घायल लोगों का और उनके परिवारों का दिल जीत लिया क्योंकि उन्होंने जहां गंभीर रूप से घायल डेढ़ दर्जन लोगों को स्वयं ट्रैक्टर से लेकर एम्बुलेंस से उतार कर एक बेहतरीन तीमारदारों से लेकर डॉक्टरों की सेवा के रूप में घायलों की मदद करते देखा गया सरकारी अस्पताल में वार्ड बॉय की जगह थानाध्यक्ष और उनकी पुलिस टीम पूरी तरह काम करते देखी गई और वह लगातार 4 घंटे सभी घायलों को जल्द से जल्द बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके को लेकर काम करते देखें गए। घटना में यह लोग हुए घायल ग्राम टांनगा निवासी रामकिशन के तीन बच्चे–कृष्णकांत उम्र 8 वर्ष, दीक्षा कुशवाहा उम्र 14 वर्ष और जानकी उम्र 11वर्ष,सोमवती उम्र 40 वर्ष पत्नी हरिश्चंद्र निवासी टकटौली,
रामदेवी उम्र 40 वर्ष पत्नी अच्छेलाल निवासी नई बस्ती मऊरानीपुर,रति उम्र 50 वर्ष पत्नी राम सिंह निवासी टकटौली,भाव्या उम्र 6 माह पुत्री रामवन और गीता उम्र 45 वर्ष पत्नी नंदू कुशवाहा दोनों निवासी छतरपुर,राजाबाई कुशवाहा उम्र 30 वर्ष और पुष्पेंद्र कुशवाहा उम्र 17 वर्ष दोनों निवासी चंदेरा, थाना लिधौरा,भोला देवी उम्र 60 वर्ष, विनीता कुशवाहा उम्र 33 वर्ष पत्नी रामकिशन,अनिता कुशवाहा पत्नी मुन्ना लाल, कल्ला बाई उम्र 60 वर्ष और सल्लो देवी उम्र 70 वर्ष सभी निवासी टकटौली आदि शामिल हैं। इन सभी घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी अलग-अलग गांवों से टकटौली में शामिल होने आए थे।
इंस्पेक्टर पाण्डेय मानव सेवा की बने नजीर
थानाध्यक्ष गुरसरांय वेद प्रकाश पाण्डेय ने रामनवमी के दिन जुलूस में ड्यूटी पर होते हुए भी आज 6 अप्रैल को लोहिया पुल के निकट जब इस गंभीर दुर्घटना की सूचना मिली उन्होंने समय गवाएं बिना घटनास्थल पर पहुंचकर सभी गंभीर घायलों को निकाल कर तत्परता से गुरसरांय सरकारी अस्पताल भेजा और स्वयं सरकारी अस्पताल पहुंचकर गंभीर घायलों को एंबुलेंस और ट्रैक्टरों से अपने पुलिस स्टाफ के सहयोग से उन्हें गंभीर घायलों को स्वयं उतारकर अस्पताल भर्ती कराया और यहां वह गंभीर रूप से घायलों के बेहतरीन तीमारदारों की तरह सेवा की तो अस्पताल में वार्ड बॉय से लेकर सहायक डॉक्टरों के रूप में लगातार 4 घंटे से अधिक सेवा करते देखे गए यहाँ उन्होंने मानवता की सेवा के रूप में झांसी जिले की पुलिस का नाम अपनी कार्यशैली से ऊंचा किया है और हर इंसान के लिए एक संदेश दिया है के मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है और उन्होंने सही मायने में रामनवमी का इस सेवा से महापर्व मनाया जिसकी चारों तरफ सराहना हो रही है।
